Edited By Smita Sharma, Updated: 21 Jun, 2025 03:38 PM

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। कपल सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करता रहता है। इसके साथ ही कपल काम से ब्रेक लेकर बच्चों संग फैमिली टाइम भी एंजाॅय करता है। इन दिनों कपल लंदन में समय बिता रहा है। ये तो...
मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। कपल सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करता रहता है। इसके साथ ही कपल काम से ब्रेक लेकर बच्चों संग फैमिली टाइम भी एंजाॅय करता है। इन दिनों कपल लंदन में समय बिता रहा है।
ये तो हम सब जानते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत लंदन में हो चुकी है। हैरानी वाली बात ये है कि स्टार विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में ही समय बिता रहे हैं। दोनों ने लाइमलाइट से दूरी बनाई हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली-शर्मा फैमिली इस समय लंदन में लो-प्रोफाइल तरीके से रह रही है। विराट इन दिनों मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस से दूर रहना पसंद कर रहे हैं और एक धीमी रफ्तार वाली निजी जिंदगी जीने पर ध्यान दे रहे हैं।

The Telegraph की रिपोर्ट के मुताबिक, वामिका के पापा यानी विराट कोहली जानबूझकर मौजूदा क्रिकेट एक्शन से दूरी बनाए हुए हैं जबकि वह स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर मौजूद हैं, जहां शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेल रही है। कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन में शिफ्ट हो चुके हैं। दोनों अक्सर मुंबई वाले अपने घर में आते-जाते रहते हैं।स्टार कपल लंदन की गलियों में समय बिताते हुए की तस्वीरें भी शेयर कर चुके हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आईपीएल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट परिवार के साथ बिजी हो गए हैं। वहीं अनुष्का शर्मा लंबे समय से अपनी फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। उन्हें महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में देखा जाना था लेकिन फलम से जुड़ी कोई बड़ी अपडेट सामने नहीं आई है। ऐसा भी कहा गया था कि ये फिल्म बंद हो गई है। ऐसे में फैंस अनुष्का को किसी नए प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार कर रहे हैं।