'99% समय कुछ नहीं करती, सोशल मीडिया बेहतर न्याय देता...तनुश्री दत्ता ने मुंबई पुलिस को कहा 'भ्रष्ट',आंसुओं को ड्रामा बताने वालों पर निकाली भड़ास

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Jul, 2025 12:49 PM

tanushree dutta called mumbai police corrupt gives befitting reply to users

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने 23 जुलाई 2025 को एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें उनके ही घर में परेशान किया जा रहा है। एक्ट्रेस के इस दावे के बाद कुछ यूजर्स ने कहा कि वो पब्लिसिटी...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने 23 जुलाई 2025 को एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें उनके ही घर में परेशान किया जा रहा है। एक्ट्रेस के इस दावे के बाद कुछ यूजर्स ने कहा कि वो पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा कर रही हैं। इसको लेकर अब एक्ट्रेस ने पलटवार किया। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई पुलिस पर भी हमला बोलते हुए उसे 'भ्रष्ट' कहा है। जानिए पूरा मामला।तनुश्री दत्ता ने बीते मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका लगातार उत्पीड़न हो रहा है। इसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनपर निशाना साधा सुर्खियों में बने रहने के लिए तंस कसा।

PunjabKesari

 

इसके बाद एक यूजर ने सवाल किया- 'अगर वो कथित उत्पीड़न से इतना ही तंग आ चुकी थीं तो औपचारिक पुलिस शिकायत में दोरी क्यों कर रही थीं।


PunjabKesari

एक्ट्रेस ने यूजर को करारा जवाब देते हुए  कहा- 'आपकी बात का कोई लॉजिक नहीं है। बिस्तर पर लेटे रहना और अपना फोन चलाना या पुलिस स्टेशन में 4 घंटे बर्बाद करना, जहां भ्रष्ट पुलिस द्वारा 7 महीने की फर्जी जांच के बाद ये बताया जाए कि मामला बंद हो गया है। इससे ज्यादा एनर्जी किसमें खर्च होती है?'


तनुश्री इतने पर ही चुप नहीं हुईं। उन्होंने आगे कहा- 'सोशल मीडिया ज्यादा अच्छा न्याय देती है। मैं अपना समय बर्बाद ना करके अच्छा कर्म कर रही हूं। पहले से ही परेशान इंसान हूं और पुलिस 99% समय कुछ करती भी नहीं है। सोशल मीडिया और मीडिया ही थोड़ी ईमानदार, दयालु और जागरुक हैं। बाती तो सब ईमान और धर्म बेच चुके हैं। खैर जाऊंगी। अगर मूड हुआ तो। अब सबको पता तो चल गया कि मेरे साथ क्या हो रहा है। अब मुझे कुछ हुआ तो भाइयों और बहनों आपको पता है कि मेरा लक्ष्य जागरुकता फैलाना है, मेरा समय बर्बाद करना नहीं।'

 

तनुश्री ने तंज कसते हुए कहा- 'लेकिन मैं चौकी (पुलिस स्टेशन) जाऊंगी, चाय पीने के लिए। मे हमेशा मेरे साथ बहुत अच्छा बर्ताव करते हैं, लेकिन न्याय कभी नहीं देते। मैं पुलिस के साथ आराम करूंगी और वापस आऊंगी। श्रावण है, पुलिस स्टेशन पर व्रत तोड़ूंगी। हर हर महादेव।'

PunjabKesari

एक और यूजर ने तनुश्री पर पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, 'सच में? आपकी प्रोफाइल देखी। आज ये कॉमेंट पोस्ट करने के लिए इंस्टा अकाउंट बनाया है।'


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!