तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बनी विजय सेतुपति की ‘महाराजा’, चीन में कमाए करोड़ों

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Dec, 2024 12:00 PM

vijay sethupathi maharaja breaks records becomes biggest hit of tamil cinema

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ ने अपनी जबरदस्त सफलता से साबित कर दिया है कि भारतीय सिनेमा अब किसी भी सीमा में नहीं बंधा है। इस फिल्म को जून 2023 में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जहां इसे दर्शकों ने खूब प्यार...

मुंबई. तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ ने अपनी जबरदस्त सफलता से साबित कर दिया है कि भारतीय सिनेमा अब किसी भी सीमा में नहीं बंधा है। इस फिल्म को जून 2023 में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जहां इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया और बॉक्स-ऑफिस पर भी काफी हिट हुई। फिल्म की सफलता के बाद अब इसे 29 नवंबर 2024 को चीन में डब करके रिलीज किया गया और वहां भी इसने धमाल मचा दिया।

PunjabKesari

 

चीन में रिलीज होने के बाद फिल्म को 40,000 स्क्रीनों पर दिखाया गया। दर्शकों से मिली पॉजिटिव प्रतिक्रियाओं ने फिल्म की सफलता को और बढ़ा दिया। महज तीन दिनों में ही ‘महाराजा’ ने 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया, जिससे यह तमिल सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई। इसने रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो चीन में करीब 22 करोड़ ही कमाई कर पाई थी।

 

बता दें महाराजा फिल्म एक नाई की कहानी पर आधारित है। यह कहानी उस नाई के बारे में है जो एक अपराधी गिरोह के जाल में फंस जाता है। फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा अनुराग कश्यप, ममता मोहंती और नटराजन सुब्रमण्यम जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के संवाद, अभिनय और निर्देशन को दर्शकों और आलोचकों ने खूब सराहा है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!