विजय देवरकोंडा ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर किया बड़ा खुलासा

Edited By Rahul Rana, Updated: 10 Jul, 2025 01:16 PM

vijay deverakonda made a big disclosure about his relationship status

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय देवरकोंडा को लेकर लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि वो एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना संग रिश्ते में हैं। विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में...

बॉलीवुड डेस्क: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय देवरकोंडा को लेकर लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि वो एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना संग रिश्ते में हैं। विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात करते हुऐ बोले '' मैं 35 साल का हूं। मैं सिगल नहीं हूं। उनके इस बयान के सुनकर फैंस एक्साइटेड हो गये हैं और खासकर उन्हें एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ नाम जोड़ने लगे है। 

क्या है दोनों के रिश्ते की सच्चाई
पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा को हाल ही में एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कह दिया में  "जब आप किसी को प्यार करते हैं, तो आप उन्हें हर तरह की परेशानियों से बचाना चाहते हैं, खासकर उस निगाह से जो उन्हें सिर्फ इसलिए घूरती है क्योंकि वे किसी स्टार की जिंदगी का हिस्सा हैं।" उनके इस बयान से फैंस उन्हें रश्मिका मंदाना के संग जोड़ने लग गये क्योंकि पहले भी उन दोनों के रिश्ते को लेकर बहुत अटकीलें लगाए जाते हैं। उनके इन बयानों से भी पता चलता है कि वह अपने रिश्तों को पब्लिक लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्में 
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने एक साथ कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री बहुत हिट है। फैंस उनकी जोड़ी को एक साथ देखना बहुत पसंद करते हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को बहुत बार एक साथ देखा गया है। हालांकि, विजय और रश्मिका दोनों ने अब तक इन अफवाहों की कोई पुष्टि नहीं की है।

विजय देवरकोंडा अपकमिंग फिल्म
एक्टर की अगली फिल्म 'किंगडम' जुलाई में रिलीज होने जा रही है। इसके प्रोमो में उनका दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है। एक्टर इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड है। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!