First Picture: महाबलेश्वर में काॅमेडियन वरुण ठाकुर ने लेडीलव संग रचाई शादी, पहाड़ों के बीच आनंद कारज की रस्म निभा एक-दूजे का हुआ कपल

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Dec, 2021 11:42 AM

varun thakur marries nikita in anand karaj ceremony at mahabaleshwar

लीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की शादी बी-टाउन की सबसे चर्चित शादियों में से हैं। विक्की-कैटरीना भी 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। जहां एक तरफ इस शाही शादी के चर्चे हैं। वहीं कई और स्टार्स के भी शादी के बंधन में बंधने की...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की शादी बी-टाउन की सबसे चर्चित शादियों में से हैं। विक्की-कैटरीना भी 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। जहां एक तरफ इस शाही शादी के चर्चे हैं। वहीं कई और स्टार्स के भी शादी के बंधन में बंधने की खबर सामने आ रही हैं। इन खबरों को देख ऐसा लग रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर के विघ्न से पहले न केवल आम जनता बल्कि सेलेब्स और जानी-मानी हस्तियों के बीच भी शादी के बंधन में बंधने की होड़ मच गई।

PunjabKesari

इसी बीच अब इस लिस्ट में  स्टैंडप काॅमेडियन वरुण ठाकुर का नाम भी शामिल हो गया है। वरुण ठाकुर ने महाबलेश्वर में लेडीलव निकिता सहोता संग शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर चर्चा में हैं।

PunjabKesari

कपल पहाड़ों के बीच आनंद कारज की रस्म निभा एक-दूजे का हुआ। शादी में दुल्हे राजा व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ पिंक पगड़ी पहने हैंडसम दिखे।

PunjabKesari

वहीं दुल्हनिया की बात करें तो वह पिंक कलर के ब्राइडल लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। मांग टीका, नेकलेस, झुमके,कलीरे और मेहंदी लगे हाथ दुल्हन बनीं निकिता के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं वरुण ने भी बेहद ही स्पेशल मैसेज के साथ शादी की तस्वीर शेयर की।

PunjabKesari

उन्होंने शादी की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-'निकिता सहोता के साथ पेड पार्टनरशिप।' इसके साथ वरुण ने जो हैशटैग #VickyThisSideNickyThatSide दिया है वह काफी चर्चा में हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!