इस करीबी को खोने से टूटे वरुण धवन, पोस्ट शेयर कर लिखा-आज स्वर्ग को एक और फरिश्ता मिल गया

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Dec, 2025 02:42 PM

varun dhawan is heartbroken after losing his close friend

साल 2025 जाते-जाते बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन से उनका बेहद करीबी छीन ले गया, जिसे खोने से वे बुरी तरह टूट गए हैं। दरअसल वरुण धवन  के बेहद क्लोज पेट डॉग का हाल ही में निधन हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

मुंबई. साल 2025 जाते-जाते बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन से उनका बेहद करीबी छीन ले गया, जिसे खोने से वे बुरी तरह टूट गए हैं। दरअसल वरुण धवन  के बेहद क्लोज पेट डॉग का हाल ही में निधन हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।  

वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पेट डॉग के साथ उनकी कई तस्वीरें और यादें हैं। इस वीडियो में उनकी पत्नी नताशा दलाल भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए वरुण ने लिखा है- RIP एंजल। आज स्वर्ग को एक और फरिश्ता मिल गया है। एक शानदार पपी और जोई की बेहतरीन बहन बनने के लिए तुम्हारा बहुत बहुत शुक्रिया। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे एंजल। अच्छा फिर मिलेंगे।
 

बता दें, वरुण धवन अपने पेट डॉग एंजल के बेहद क्लोज थे। वे अक्सर  अपने पेट के साथ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। अब पेट डॉग के जाने से वरुण बुरी तरह टूट गए हैं।

वर्कफ्रंट पर वरुण धवन
काम की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं, जिसका वे इन दिनों प्रमोशन चल रहा है। फिल्म में वो सनी देओल , अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगे। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!