चौथी बार दादी बनकर काफी खुश हैं शर्मिला टैगोर, इस वजह से अब तक नहीं देखी तीसरे पोते की शक्ल

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Feb, 2021 11:46 AM

this is the reason why sharmila tagore not met her third new born grandson

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खानदूसरी बार माता-पिता बनें हैं। 21 फरवरी को करीना कपूर ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। करीना जहां दूसरी बार मां बनीं है तो वहीं सैफ अली खान चौथी बार पिता बनें हैं। नए सदस्य आने के बाद कपूर परिवार तो खुश है ही...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खानदूसरी बार माता-पिता बनें हैं। 21 फरवरी को करीना कपूर ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। करीना जहां दूसरी बार मां बनीं है तो वहीं सैफ अली खान चौथी बार पिता बनें हैं। नए सदस्य आने के बाद कपूर परिवार तो खुश है ही इसके साथ ही पटौदी परिवार भी अपने नए चिराग के आने से फूले नहीं समा रहा है। खासतौर से चौथी बार दादी बनी शर्मिला टैगोर।

PunjabKesari

इब्राहिम खान, सारा अली खान और तैमूर के बाद अब इस नन्हें बच्चे से फिर शर्मिला को फिर से खुशी दी है।  लेकिन खास बात ये है कि शर्मिला अब तक अपने तीसरे पोते की शक्ल नहीं देखी है।

PunjabKesari

जहां आमतौर पर दादी ही सबसे पहले पोते का वेलकम करती हैं लेकिन दादी शर्मिला अब तक बेटे सैफ के वंश को नहीं देख सकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शर्मिला टैगोर फिलहाल मुंबई में नहीं है।

PunjabKesari

 

वह इन दिनों अपने दिल्‍ली वाले घर में हैं और कोरोना के बढ़ते केसेस के चलते वह अभी तक दिल्‍ली से मुंबई पहुंच भी नहीं पाई हैं। उनके लिए इस समय ट्रैवल करना मुनासिब नहीं है। यही वजह है कि वह अभी तक अपने सैफ के तीसरे लाडले से नहीं मिल पाई। लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द से जल्द वो अपने सबसे छोटे पोते से मिलेंगी। 

PunjabKesari

बता दें कि जब से करीना दूसरी बार मां बनी हैं, उन्‍हें लगातार  पूरी इंडस्‍ट्री से बधाइयां मिल रही हैं। मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, सोहा खान, कुणाल खेमू समेत कई सितारे करीना के दूसरे बेबी बॉय से मिलने भी पहुंचे। वहीं वीरवार शाम को सारा अली खान भी ढेर सारे गिफ्ट लेकर सौतेल भाई को मिलने पहुंची थी। फैंस भी करीना के लाडले की तस्वीर देखने के लिए बेकरार हैं लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने कोई झलक नहीं दिखाई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!