‘तेरा यार हूं मैं’ फेम सायंतनी घोष ने बाॅयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी संग की सगाई, रेड साड़ी में खूबसूरत दिखीं 37 की हसीना

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Dec, 2021 09:32 AM

tera yaar hoon main fame sayantani ghosh gets engaged to anugrah tiwari

बी-टाउन में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। जहां एक तरफ कई स्टार्स शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। वहीं कई जल्द ही अपने प्यार के साथ नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में ''तेरा यार हूं मैं'' फेम सायंतनी घोष का नाम भी जुड़ गया...

मुंबई: बी-टाउन में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। जहां एक तरफ कई स्टार्स शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। वहीं कई जल्द ही अपने प्यार के साथ नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में 'तेरा यार हूं मैं' फेम सायंतनी घोष का नाम भी जुड़ गया है। 37 की सायंतनी घोष आज यानि 5 नवंबर को बाॅयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ अपने होमटाउन कोलकाता में सात फेरे लेनी जा रही हैं।

PunjabKesari

कपल की शादी की रस्में भी शुरु हो गई हैं। 4 नवंबर को कपल की सगाई हुईं जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो सायंतनी घोष रेड कलर सी साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन ब्लाउज कैरी किया है।

PunjabKesari

सायंतनी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, मांग टीका,नथ, हैवी ज्वेलरी से कंप्लीट किया है। वहीं अनुग्रह तिवारी भी सायंतनी के साथ मैचिंग किए नजर आ रहे हैं। अनुग्रह तिवारी रेड कुर्ते और गोल्डन बास्केट पहने हैंडसम लग रहे हैं। कपल की सगाई की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

सायंतनी और अनुग्रह पिछले करीब आठ साल से रिलेशनशिप में हैं। इस साल अगस्त के महीने में दोनों ने एक दूसरे का नाम अपनी कलाई पर लिखवाया था।

PunjabKesari

काम की बात करें तो सायंतनी घोष  इन दिनों तेरा यार हूं मैं शो में नजर आ रही हैं। उन्होंने 2006 में 'कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन' से अपना करियर शुरू किया था।

PunjabKesari

इसके बाद वह  'नागिन', 'बनूं मैं तेरी दुलहन', 'कॉमिडी सर्कस', 'क्राइम पेट्रोल', 'घर एक सपना', 'सबकी लाडली बेबो', 'गीत हुई सबसे पराई', 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं', 'मेरी हानिकारिक बीवी', 'महाभारत' और 'बैरिस्टर बाबू' नामक सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। सीरियल्स के अलावा वह 2013 में अजय देवगन स्टारर फिल्म 'हिम्मतवाला' के एक सॉन्ग में नजर आई थीं। उन्होंने कुछ बंगाली फिल्मों में भी काम किया है।

PunjabKesari

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!