शादी के 4 साल बाद पापा बने एक्टर ताहिर शब्बीर, पत्नी ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Aug, 2024 12:39 PM

taher shabbir and his wife welcomes baby boy after 4 years of marriage

टीवी और फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके एक्टर ताहिर शब्बीर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के 4 साल बाद एक्टर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी अक्षिता गांधी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद कपल की खुशी का कोई...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी और फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके एक्टर ताहिर शब्बीर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के 4 साल बाद एक्टर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी अक्षिता गांधी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद कपल की खुशी का कोई ठिकाना नही है। इस गुड न्यूज को एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

PunjabKesari

 

ताहिर शब्बीर की वाइफ ने एक महीने पहले बेटे को जन्म दिया था, मगर इस गुड न्यूज को एक्टर ने अब शेयर किया है और अपने राजकुमार की एक प्यारी सी झलक फैंस के साथ शेयर की है। शेयर की गई फोटो में एक्टर अपने न्यू बॉर्न बेबी की उंगली पकड़े नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारी दुनिया में आपका स्वागत है मेरे प्यारे बेटे आदम 💚💙🩵 😍😍😍। ज़िंदगी बस बेहतरीन मोड पर चली गई। आमीन। #1stborn #surreal #joy

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taher Shabbir (@itstahershabbir)

इस पोस्ट के बाद ताहिर को पापा बनने की खूब बधाइयां मिल रही हैं।
बता दें, ताहिर शब्बीर ने साल 2020 में फैशन डिजाइनर अक्षिता गांधी से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद अब एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बन कपल बेहद खुश है और इस नए फेज को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो ‘बेपनाह’, ‘निशा और उसके कजन्स’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान की ‘फैन’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद वो कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’, ‘बाईपास रोड’, ‘गिल्टी’, ‘इति: कैन यू सॉल्व योर ओन मर्डर’ जैसे फिल्मों में काम कर चुके हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!