'मेरी जिंदगी में कंगना की कोई अहमियत नहीं' तापसी पन्नू ने 'धाकड़' एक्ट्रेस पर बोला जवाबी हमला

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Jun, 2021 11:08 AM

taapsee pannu says  kangana has no importance in my life

एक्ट्रेस तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच 36 का आंकड़ा है। दोनों एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर कई बार भिड़ती नजर आती हैं। हालांकि कई बार एक दूसरे के फैशन, स्टाइल को कॉपी करने को लेकर दोनों बहस भी चुकी हैं। वहीं हाल ही एक इंटरव्यू में तापसी कंगना को लेकर...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच 36 का आंकड़ा है। दोनों एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर कई बार भिड़ती नजर आती हैं। हालांकि कई बार एक दूसरे के फैशन, स्टाइल को कॉपी करने को लेकर दोनों बहस भी चुकी हैं। वहीं हाल ही एक इंटरव्यू में तापसी कंगना को लेकर सटीक और कड़क जवाब देती नजर आईं।

 


इंटरव्यू में जब तापसी से पूछा गया कि कंगना ट्विटर से बैन है, क्या आप उन्हें मिस करती हैं। तो जवाब में तापसी ने कहा कि वो उन्हें बिल्कुल भी मिस नहीं करतीं, क्योंकि उनके जीवन में कंगना की कोई अहमियत ही नहीं है। हालांकि ट्विटर पर कंगना के बैन होने के पहले भी मैं उसे अपने आस पास नहीं देखना चाहती थी।

 

PunjabKesari

 

तापसी ने ये भी कहा कि कंगना एक एक्ट्रेस हैं और इस वजह से वो उनकी कलीग है। बस एक यही रिश्ता उन दोनों के बीच है। इसके अलावा कंगना उनके जीवन में कोई मायने नहीं रखतीं। मेरे मन में उनके लिए अच्छी या खराब कोई फीलिंग्स नहीं हैं। और मुझे लगता है प्यार और नफरत दोनों दिल से आती हैं।' 

 

तापसी ने आगे कहा, 'अगर आप किसी से नफरत करते हैं तो यह दिल से आती है। मगर इससे भी खराब होता है कि आपको कोई फर्क ही नहीं पड़ता क्योंकि आप उस इंसान के बारे में सोचते ही नहीं है और वह इंसान आपकी जिंदगी में कोई कीमत नहीं रखता। मुझे लगता है कि किसी दूसरे इंसान के लिए यह सबसे बुरी फीलिंग है और जो है सो है, मुझे फर्क नहीं पड़ता।'

PunjabKesari


बता दें कि बीते दिनों रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू को बहन कंगना के लुक को कॉपी करने पर टारगेट किया था। तापसी ने अपने रशियन ट्रिप से साड़ी में स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की थीं जिस पर रंगोली ने कहा कि तापसी फिर से कंगना को कॉपी कर रही हैं। उन्होंने तापसी को 'क्रीपी फैन' बताया था। वहीं इससे पहले कंगना भी तापसी को सस्ती कॉपी भी बोल चुकी हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!