यूजर ने तापसी पन्नू को बताया 'फालतू हीरोइन' तो भड़की एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Edited By Smita Sharma, Updated: 25 Nov, 2020 11:22 AM

taapsee pannu reply troller who called her faltu heroine

बाॅलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी बेबाक से राय रखती हैं। हालांकि कई बार वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती है। वहीं तापसी भी इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी बेबाक से राय रखती हैं। हालांकि कई बार वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती है। वहीं तापसी भी इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैं।

PunjabKesari

हाल में सोशल साइट पर एक शख्स ने तापसी को 'फालतू हीरोइन' बोलते हुए कहा कि वह फिल्मों में एक्टिंग नहीं कर सकतीं। वहीं तापसी ने भी इस यूजर को जोरदार जवाब दिया,जिसका स्क्रीनशाॅट एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। 

PunjabKesari

हेटर ने तापसी को लेकर कहा- 'तुम लोग को ये टीवी चैनल्स वाले स्टार बनाए। तुम लोग जिस थाली में खाते हो उसी को लात मारते हो।तुझे एक्टिंग तो आती नहीं उठा उठा के मूवी करती है।' इसका जवाब तापसी ने स्क्रीनशॉट के ऊपर लिख दिया। तापसी ने लिखा- 'सही बात है, क्या उठा उठा के? क्योंकि उठाया तो मैंने स्टैंडर्ड, लेकिन तुमको शायद नहीं समझ आए।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो तापसी इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है। इसके अलावा तापसी 'लूप लपेटा',भारत की पूर्व क्रिकेट कैप्टन मिताली राज की बायोपिक 'शाबास मितु' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!