लग गई हल्दी..रच गई मेहंदी..प्री-वेडिंग फंक्शन से सामने आई स्वरा-फहाद की तस्वीरें, DJ नाइट में ट्विनिंग किए दिखा कपल

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Mar, 2023 01:22 PM

swara bhaskar fahad ahmad pre wedding function photos viral

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले महीने फहाद अहमद संग गुपचुप शादी के बाद अब एक्ट्रेस अपने दोस्तों और फैमिली के बीच धूमधाम से सात फेरे लेने जा रही है। एक्ट्रेस के घर पर प्रीवेडिंग की रस्में चल...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले महीने फहाद अहमद संग गुपचुप शादी के बाद अब एक्ट्रेस अपने दोस्तों और फैमिली के बीच धूमधाम से सात फेरे लेने जा रही है। एक्ट्रेस के घर पर प्रीवेडिंग की रस्में चल रही हैं। हाल ही में उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

स्वरा भास्कर ने प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

 

हल्दी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्वरा और फहाद उबटन से खूब लिपटे नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

हल्दी के बीच कपल ने गुलाल से खूब होली भी खेली। दोनों एक दूजे के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही रविवार की शाम स्वरा भास्कर की मेहेंदी सेरेमनी हुई।


 

PunjabKesari

 

मेहंदी सेरेमनी में एक्ट्रेस ने ओरेंज कलर की ड्रेस पहनी और हाथों पर शोहर के नाम की मेहंदी रचवाई।

 

वहीं फहाद ने भी मेहंदी डिजाइनर वीना नागड़ा से शगुन की मेहंदी रखवाई।

 

PunjabKesari


इसके अलावा स्वरा भास्कर की संगीत नाइट से भी तस्वीर सामने आई है। संगीत सेरेमनी में एक्ट्रेस ने पति से मैचिंग करता ग्रीन कलर का लहंगा पहना। मैचिंग कलर में ट्विनिंग किए कपल बेहद खूबसूरत लगा।

PunjabKesari

 

बता दें, स्वरा भास्कर ने  16 जनवरी को समाजवादी पार्टी की यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज रजिस्टर की थी। मैरिज रजिस्टर करने के बाद दोनों ऑफिस के बाहर एक साथ नजर आए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!