PatchUp! रोहमन का हाथ थाम दीवाली पार्टी में पहुंची सुष्मिता सेन,एक्ट्रेस का पल्लू संभालते नजर आए एक्स-बॉयफ्रेंड

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Nov, 2023 12:50 PM

sushmita sen and rohman shawl hold hands at pre diwali bash

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में बनीं रहती हैं। 2021 में एक्ट्रेस ने रोहमन शॉल से ब्रेकअप अनाउंस किया था। हालांकि उन्होंने कोई वजह नहीं बताई थी। पर ब्रेकअप के बाद भी रोहमन शॉल, सुष्मिता की जिंदगी का हिस्सा रहे। वह...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में बनीं रहती हैं। 2021 में एक्ट्रेस ने रोहमन शॉल से ब्रेकअप अनाउंस किया था। हालांकि उन्होंने कोई वजह नहीं बताई थी। पर ब्रेकअप के बाद भी रोहमन शॉल, सुष्मिता की जिंदगी का हिस्सा रहे। वह अकसर ही सुष्मिता और उनकी बेटियों के साथ हैंगआउट करते नजर आते। वहीं अब एक बार फिर दोनों को साथ देखा गया।

PunjabKesari

हाल ही हुई दीवाली पार्टी में एक्स-बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईं तो सब हैरान रह गए। ऐसा लग रहा है कि सुष्मिता और रोहमन शॉल दोबारा साथ आ गए हैं और उन्होंने अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया है।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो  सुष्मिता ब्लैक साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, चोकर नेकलेस से लुक को पूरा किया था।

PunjabKesari

वहीं रोहमन व्हाइट कुर्ता पजामा के साथ ग्रीन ब्लेजर पहने  हैंडसम दिखे।  साड़ी में सुष्मिता को चलने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए रोहमन शॉल उनका हाथ पकड़े नजर आए। सुष्मिता सेन हंस रही थीं और रोहमन शॉल ने उन्हें बेहद करीब पकड़ा हुआ था। इतना ही नहीं रोहमन सुष्मिता का पल्लू संभालते भी नजर आए।  

PunjabKesari

मालूम हो कि दोनों का रिश्ता 2018 में तब शुरू हुआ था, जब रोहमन ने सुष्मिता को 2018 में इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था।दिसंबर 2021 में सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया के जरिए अनाउंस किया था कि वह और रोहमन शॉल अलग हो गए हैं।

PunjabKesari

लेकिन अब सामने आई तस्वीरें कुछ और ही बयान कर रही हैं। खैर  सुष्मिता-रोहमन रिलेशन में हैं या नहीं ये तो दोनों ही बता सकते हैं। 

PunjabKesari

 

काम की बात करें तो सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या 3 हाल ही में रिलीज हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!