बाहों में बाहें..चेहरे पर स्माइल..पति संग रैंप पर छाईं सोनाक्षी, भरी महफिल में जहीर ने अपनी चांद सी खूबसूरत बीवी को किया KISS

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Apr, 2025 05:49 PM

sonakshi sinha zaheer iqbal walked the ramp together sonakshisinha

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में एक बार फिर सोनाक्षी अपने फैशन और ग्रेस से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ रैंप पर उतरी हैं...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में एक बार फिर सोनाक्षी अपने फैशन और ग्रेस से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ रैंप पर उतरी हैं और फैशन शो में दोनों ने साथ में रैंप वॉक कर लोगों का दिल जीत लिया। अब कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

लाइट लहंगे में सोनाक्षी का रॉयल लुक
शो के दौरान सोनाक्षी ने एक लाइट कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिस पर खासतौर पर जानवरों की कढ़ाई हुई दिख रही है। उन्होंने अपने लुक को एक शानदार कॉलर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और पारंपरिक चूड़ियों के साथ पूरा किया।

PunjabKesari

मिडिल-पार्टेड हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप उनके पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना रहा है।

PunjabKesari


वहीं, जहीर इकबाल ने शो के लिए एक पिंक और मैरून शेड की शेरवानी चुनी, जिसे उन्होंने हैवी नेकलेस और ट्रेडिशनल मोजरी के साथ कैरी किया।

PunjabKesari

रैंप वॉक के दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए। शो के एक खास पल में जहीर ने सोनाक्षी को प्यार से किस किया, जो कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।  

PunjabKesari

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को कोर्ट मैरिज की थी। ये शादी बेहद निजी रखी गई थी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद दोनों ने एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए।
 
वर्क फ्रंट पर सोनाक्षी सिन्हा को हाल ही में फिल्म 'ककुड़ा' (Kakuda) में देखा गया था, जिसमें उन्होंने ‘इंदिरा’ का रोल निभाया था। अब वह जल्द ही 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!