पति जहीर इकबाल की इस हरकत से परेशान हुईं Sonakshi Sinha, बोलीं-"जब आप ऐसे आदमी से शादी करते..

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Nov, 2024 12:01 PM

sonakshi sinha annoy with this act of her husband zaheer iqbal shares video

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद सोनाक्षी सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं और अपने मैरिड लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने पति...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद सोनाक्षी सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं और अपने मैरिड लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने पति जहीर का एक नया वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।


सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर फ्लाइट के अंदर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस चेहरे पर मास्क लगाकर सोती नजर आ रही हैं। वहीं, जहीर उनके चेहरे से मास्क हटाकर मस्ती करते दिख रहे हैं। मास्क ऊपर करते ही सोनाक्षी हंसने लग जाती हैं और मजाकिया तौर पर जहीर को मारने लग जाती हैं।

 

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा- "जब आप ऐसे आदमी से शादी करते हैं, जिसकी प्यार की भाषा आपको परेशान करना है।" सोनाक्षी के इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।''


काम की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार फिल्म काकुड़ा में देखा गया था। वहीं अब वो जल्द ही पति जहीर इकबाल के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट 'तू है मेरी किरण' में स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले सोनाक्षी और जहीर फिल्म 'डबल एक्सएल' में साथ काम कर चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!