ना ढोल ना नगड़ा...तस्वीरों और फूलों से बनी माला...बाॅयफ्रेंड संग सिंगर शाल्मली ने घर में लिए सात फेरे, लोगों को भायी सादगी वाली ये शादी

Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Nov, 2021 02:15 PM

singer shalmali kholgade tie knot with boyfriend farhan shaikh at home

बी-टाउन इंडस्ट्री में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। जहां कुछ स्टार्सअपने लवर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं कुछ सितारों की शादी की खबरें बी-टाउन गलियारों में धूम मचा रही हैं। इसी बीच बाॅलीवुड की फेमस सिंगर शाल्मली खोलगडे शादी के बंधन में...

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। जहां कुछ स्टार्सअपने लवर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं कुछ सितारों की शादी की खबरें बी-टाउन गलियारों में धूम मचा रही हैं। इसी बीच बाॅलीवुड की फेमस सिंगर शाल्मली खोलगडे शादी के बंधन में बंध गई हैं। सिंगर शाल्मली  ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड फरहान शेख के साथ शादी कर ली है।

PunjabKesari

जहां तमाम सेलेब्स की शादी सुर्खियों में बनी हुई है तो वहीं शाल्मली  ने अपने घर पर ही गुपचुप तरीके से बॉयफ्रेंड संग शादी की।

PunjabKesari

शाल्मली  और फरहान ने घर पर हिंदू रिती रिवाजों से शादी की जिसकी तस्वीरें खुद शाल्मली  ने शेयर की हैं। ढोल नगाड़ों और दिखावे से दूर शाल्मली  ने बेहद ही सिंपल अंदाज में फरहान संग घर में सात फेरे लिए। शाल्मली की शादी की ये तस्वीरें इस समय चर्चा का विषय हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो शाल्मली खोलगडे ऑरेंज कलर की सिंपल साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं।

PunjabKesari

वहीं फरहान शेख भी मेंचिंग ऑरेंज कलर के कुर्ते पजामे में दिखाई दे रहे हैं। शादी की इन तस्वीरों में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह थी कपल की जयमाला। शादी में कपल ने फूलों और खुद की तस्वीरों से बनी माला पहनी थी। फैंस को शाल्मली और फरहान की ये सिंपर शादी काफी भा रही है। 

PunjabKesari

 काम की बात करें शाल्मली को फिल्म इशकजादे के गाने 'मैं परेशान' से फेम मिला। उन्होंने दारू देसी (कॉकटेल) और बलम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी) जैसे गाने गाए हैं। वह संगीत रियलिटी शो, इंडियन आइडल जूनियर का भी हिस्सा रही हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!