टूटी 22 साल पुरानी शादी..पति के निधन के 8 दिन बाद शुभांगी अत्रे ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा-फेम के कारण नहीं छोड़ा, उसे शराब की लत...

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Apr, 2025 12:41 PM

shubhangi atre reveals she left late piyush poorey due to his alcohol addiction

भाभी जी घर पर हैं’ की एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे बहुत मुश्किल वक्त से गुजर रही है। शुभांगी अत्रे हाल ही में अपने पूर्व पति पीयूष पूरे को खो दिया।  शुभांगी अत्रे औप पीयूष ने शादी के 19 साल बाद दोनों से फरवरी 2025 को ही तलाक लिया है। दोनों के तलाक के बाद...

मुंबई:‘भाभी जी घर पर हैं’ की एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे बहुत मुश्किल वक्त से गुजर रही है। शुभांगी अत्रे हाल ही में अपने पूर्व पति पीयूष पूरे को खो दिया।  शुभांगी अत्रे औप पीयूष ने शादी के 19 साल बाद दोनों से फरवरी 2025 को ही तलाक लिया है। दोनों के तलाक के बाद अचानक पीयूष की मौत से एक्ट्रेस को गहरा सदमा पहुंचा है। हालांकि इसके चलते लोगों ने एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया। अपनी निजी ज़िंदगी को सुर्खियों से दूर रखने वाली एक्ट्रेस की नेटिज़न्स ने आलोचना की, जिन्होंने आरोप लगाया कि शुभांगी ने अपने शो से प्रसिद्धि पाने के बाद उन्हें छोड़ दिया। अब शुभांगी ने इस पर चुप्पी तोड़ी।

PunjabKesari

 

एक वेबपोर्टल को दिए इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे ने कहा-'पूरी कहानी जाने बिना ही लोग जज करने लगते हैं और यह करना लोगों के लिए आसान होता है। लोगों को लगता है कि मैंने सक्सेस के बाद पीयूष को छोड़ा। मगर ऐसा नहीं है, हमारा अलग होना पहले से ही डिसाइड था। हालांकि मैंने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन सब कुछ ठीक नहीं हो पाया। पीयूष को रिहैब भेजने के बावजूद कुछ नहीं हुआ, इस दौरान दोनों की फैमिली ने भी हेल्प करने की पूरी कोशिश की थी लेकिन लत ने उसको पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था।'

PunjabKesari


 

एक्ट्रेस ने आगे कहा-'सबसे ज्यादा जरूरी मेरे लिए मेरी बेटी आशी है और उसके लिए ही मैंने पीयूष से अलग होने का फैसला लिया था। मैंने तलाक का फैसला कोई रातोंरात नहीं लिया था। हमारे बीच साल 2018-2019 से ही अनबन शुरू हो गई थी और फिर साल 2025 में हमारा रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया। मगर तलाक के बाद भी पीयूष और मैं एक-दूसरे के संपर्क में ही थे।  मैं उसके परिवार के साथ भी बेहद अच्छा रिश्ता रखती हूं। यह शराब की लत न केवल इंसान को खत्म करती है बल्कि यह उसके आस-पास के सभी लोगों को प्रभावित करती है खासकर बच्चों को जो अक्सर चुपचाप पीड़ित होते हैं।'

PunjabKesari

शुभांगी अत्रे और पीयूष ने साल 2003 में शादी की थी। इस शादी से कपल को एक बेटी आशी है हालांकि, साल 2023 में कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट देकर अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो अपने पति से अलग हो रही हैं, हालांकि बेटी की खातिर उन्होंने तलाक नहीं लिया था। दोनों साल 2022 से ही अलग-अलग रह रहे थे लेकिन 5 फरवरी 2025 को शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे का तलाक हुआ था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!