Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Jun, 2025 12:02 PM

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के ब्रेकअप की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कुशाल ने एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया था कि पांच महीने पहले वे अलग हो गए थे, हालांकि बाद में...
मुंबई: एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के ब्रेकअप की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कुशाल ने एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया था कि पांच महीने पहले वे अलग हो गए थे, हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। अब शिवांगी ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद से प्यार करने की बात कही है।
रविवार, 22 जून को शिवांगी जोशी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था- 'बेबीगर्ल, अभी अपने आप से थोड़ा ज्यादा प्यार करो। तुम बहुत कुछ संतुलित कर रही हो, ऐसी चीजों को संभाल रही हो जिन्हें कोई नहीं देख सकता और अपना बेस्ट कर रही हो। अपना पूरा ग्रेस दो।'

इससे पहले, कुशाल टंडन ने अपने सोशल मीडिया पर देर रात एक पोस्ट शेयर किया। हालांकि, जिस बात ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा, वह यह था कि उन्होंने इसे सिर्फ पांच मिनट के भीतर हटा दिया। उन्होंने लिखा- 'जितने भी लोग मुझे पसंद हैं, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं, 5 महीने हो गए हैं, इसलिए हां।'
4
हुए कुशाल और शिवांगीजुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक प्रसारित होने वाले शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' के डजरिए एक-दूसरे के करीब आए थे। अक्टूबर 2024 में कुशाल ने अपने रिश्ते की पुष्टि की।एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वो प्यार में हैं लेकिन उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है और जब भविष्य की योजनाओं की बात आती है तो वे चीजों को धीरे-धीरे करना पसंद करते हैं।