Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Mar, 2025 12:12 PM

3 मार्च की शाम मुंबई में HT Most Stylish Awards का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के कई एक्टर्स और पॉपुलर सिंगर्स पहुंचे। इस दौरान सभी बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए। चलिए डालते हैं स्टार्स के लुक्स पर एक नजर
मुंबई: 3 मार्च की शाम मुंबई में HT Most Stylish Awards का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के कई एक्टर्स और पॉपुलर सिंगर्स पहुंचे। इस दौरान सभी बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए। चलिए डालते हैं स्टार्स के लुक्स पर एक नजर
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बीती रात अवॉर्ड शो में शामिल हुई थीं। इस दौरान वे व्हाइट कलर की नेट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

साड़ी को शिल्पा ने मैचिंग हॉल्टर नेक वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था। पैपराजी को पोज देते समय वे अपना बैकलेस लुक भी फ्लॉन्ट करती दिखीं। मैचिंग ईयररिंग्स और खुले बालो के साथ शिल्पा ने अपना लुक पूरा किया।

सोनम कपूर
अपने फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सोनम कपूर भी इस महफिल में पहुंची थीं। उन्होंने अपने यूनिक लुक से लाइमलाइट चुरा ली। वे ऑफ व्हाइट स्कर्ट के साथ शिमरी टॉप पहने दिखीं।

सोनम ने सिल्वर जूलरी और स्लीक बन के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। सोनम ने अपने गले में एक पेंडेंट पहना हुआ था जिसका लॉकेट उन्होंने अपने बैक साइड पर स्टाइल किया था।

मानुषी छिल्लर
व्हाइट कलर की नेट साड़ी में मानुषी छिल्लर बला की हसीन दिख रही थीं। अपने लुक को एक्ट्रेस ने हैवी दूलरी और डार्क लिप्स्टिक के साथ पूरा किया था।

खुशी कपूर
व्हाइट हाई स्लिट साड़ी पहन खुशी कपूर भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं। इस लुक में वे काफी खूबसूरत लग रही थीं।

दीया मिर्जा
एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी इस इवेंट का हिस्सा बनी जो व्हाइट साड़ी के साथ रेड लिपस्टिक लगाए किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी।

रेखा
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा एक बार फिर रॉयल लुक में नजर आई। जिन्होंने अपना ये हसीन अवतार हैवी ज्वेलरी और मांग में सिंदूर भरकर पूरा किया।