शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ किया होलिका दहन, बेटी समीषा और बेटे वियान संग खेली फूलों की होली

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Mar, 2023 01:12 PM

shilpa did holika dahan with family celebrated holi with samisha and viaan

देशभर में 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। वहीं 7 मार्च को होलिका दहन होगा। कई जगहों पर 6 मार्च को ही होलिका दहन किया गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी बीती रात अपनी फैमिली संग होलिका दहन किया, जिसकी झलक उन्होंने अपने...

बॉलीवुड तड़का टीम. देशभर में 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। वहीं 7 मार्च को होलिका दहन होगा। कई जगहों पर 6 मार्च को ही होलिका दहन किया गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी बीती रात अपनी फैमिली संग होलिका दहन किया, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों, पति राज और मां के साथ होलिका दहन करती नजर आ रही हैं और इसके बाद दोनों हाथ जोड़ प्रार्थना भी करती दिखती हैं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- हम छोटी-छोटी चिट्ठियां बनाते हैं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं। यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं ❤️ यह होली आपके लिए खुशी, समृद्धि और महान स्वास्थ्य लाए आप और आपके प्रियजन। होली की शुभकामनाएं आप सभी को।

PunjabKesari


इसके अलावा हाल ही में शिल्पा ने एक नया वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी समीषा और बेटे वियाना के साथ फूलों की होली खेलती नजर आ रही हैं। सभी के चेहरे पर होली का उत्साह देखने को मिल रहा है। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा-रंगों के त्योहार होली आपके जीवन में केवल खुशियां और कामयाबियां के रंग लाए। होली की शुभकामनाएं। फैंस शिल्पा द्वारा शेयर किए गए इन वीडियोज को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें पर्व की बधाइयां भी दे रहे हैं।

 

काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही रोहित शेट्टी की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी। इसमें वह विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग लीड रोल में दिखाई देंगी। इस सीरीज में शिल्पा पहली बार एक फीमेल पुलिस ऑफिस का किरदार निभाएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!