सिर पर दुपट्टा..चेहरे पर सुकून..होमटाउन पहुंची शहनाज ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, अमृत वेले किए श्री ग्रंथ साहिब के दर्शन

Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Apr, 2022 10:10 AM

shehnaaz gill visits the golden temple and seeking blessings

''बिग बाॅस 13'' फेम शहनाज गिल इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने होमटाउन अमृतसर पहुंची हैं।  अमृतसर में शहनाज अपने परिवार और दोस्तों संग खूब मस्ती कर रही हैं। अपने इस ट्रिप की कई तस्वीरें शहनाज ने फैंस के साथ शेयर की हैं। वहीं अब होमटाउन पहुंचते ही...

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने होमटाउन अमृतसर पहुंची हैं।  अमृतसर में शहनाज अपने परिवार और दोस्तों संग खूब मस्ती कर रही हैं। अपने इस ट्रिप की कई तस्वीरें शहनाज ने फैंस के साथ शेयर की हैं। वहीं अब होमटाउन पहुंचते ही शहनाज धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर पहुंची। इस दौरान की एक खूबसूरत तस्वीर उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की।

PunjabKesari

तस्वीर में शहनाज गुरूद्वारे के पास बैठी दिख रही हैं।  स्वर्ण मंदिर पहुंची शहनाज के चेहरे पर एक अलग सा सकून देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो वह रेड कुर्ता और व्हाइट प्लाजो में दिख रही हैं। उन्होंने पर सिर को दुपट्टे से कवर किया है। नो मेकअप लुक में भी वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

इस तस्वीर के अलावा शहनाज ने इंस्टा स्टोर पर कुछ वीडियोज भी शेयर की हैं।वीडियो में वह अमृत वेले श्री गुरू ग्रंथ साहिब के दर्शन करती नजर आ रही हैं। फैंस शहनाज की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

इससे पहले शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बोलियां डालती और गिद्दा करती दिख रही हैं।

PunjabKesari

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज सिर पर दुपट्टा डालकर अपनी दादी, भाई राजबीर और  पड़ोस की आंटियों के साथ गिद्दा कर रही हैं।

PunjabKesari

वीडियो में एक बार फिर से शहनाज का चुलबुला अंदाज दिखाई दे रहा है, इस दौरान वह घूंघट डाल लेती हैं और लंबे घूंघट में ही जमकर डांस करती हैं। उनके इस सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर से फैंस का दिल लूट लिया है।
PunjabKesari

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!