Edited By suman prajapati, Updated: 04 Aug, 2025 04:09 PM

भारतीय सिनेमा के किंग खान शाहरुख खान को हाल ही में लंबे फिल्मी करियर में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला है। यह उपलब्धि न केवल शाहरुख के लिए खास रही, बल्कि उनके फैंस और परिवार के लिए भी बेहद गर्व का क्षण बन गई। इसी बीच हाल...
मुंबई. भारतीय सिनेमा के किंग खान शाहरुख खान को हाल ही में लंबे फिल्मी करियर में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला है। यह उपलब्धि न केवल शाहरुख के लिए खास रही, बल्कि उनके फैंस और परिवार के लिए भी बेहद गर्व का क्षण बन गई। इसी बीच हाल ही में शब्दों के जादूगर माने जाने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने चिर परिचित अंदाज के बजाय सरल भाषा में शाहरुख खान बधाई दी, तो इस पर किंग खान ने भी मजेदार जवाब देकर कांग्रेस नेता को धन्यवाद दिया।
शशि थरूर ने शाहरुख को ‘जवान' फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘राष्ट्रीय रत्न ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। शाहरुख खान, बधाई हो।''
वहीं, शाहरुख खान ने भी शशि थरूर के बधाई संदेश के जवाब में अंग्रेजी के कुछ शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा, ‘‘सरल शब्दों में प्रशंसा करने के लिए शुक्रिया, श्री थरूर।... वरना अधिक ‘मैग्निलक्वंट' (अलंकृत शब्द) और ‘सेसक्विपेडेलियन' (लंबे शब्द) शब्द मेरी समझ में नहीं आते।...''
बता दें, शाहरुख खान को शुक्रवार को आयोजित 71वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में एटली कुमार निर्देशित फिल्म ‘जवान' में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्टर का पुरस्कार मिला था। उनके साथ यह पुरस्कार ‘12वीं फेल' के लिए विक्रांत मैसी को भी मिला। वहीं, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में उनके अभिनय के लिए यह पुरस्कार मिला।