फीमेल फैन ने संजय दत्त के नाम कर दी थी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी, जानें एक्टर ने इतनी वसीयत का क्या किया

Edited By suman prajapati, Updated: 28 Jul, 2025 04:31 PM

a female fan had donated property worth rs 72 crores to sanjay dutt

बॉलीवुड के 'दबंग' एक्टर संजय दत्त के फैंस यूं तो दुनिया भर में भरे पड़े हैं, लेकिन उनकी एक फैन ऐसी थी, जिसने 72 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके नाम पर विरासत में छोड़ दी। तो आइए डिटेल में जानते हैं क्या है पूरा किस्सा?

मुंबई. बॉलीवुड के 'दबंग' एक्टर संजय दत्त के फैंस यूं तो दुनिया भर में भरे पड़े हैं, लेकिन उनकी एक फैन ऐसी थी, जिसने 72 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके नाम पर विरासत में छोड़ दी। तो आइए डिटेल में जानते हैं क्या है पूरा किस्सा?

क्या थी पूरी घटना?
संजय दत्त की ये फैन मुंबई की एक 62 वर्षीय महिला था, जिसने एक्टर को कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा और अपने संपूर्ण बैंक बैलेंस और प्रॉपर्टी का वसीयतनामा संजय दत्त के नाम किया। कथित तौर पर उन्होंने बैंक को पत्र भेजे थे कि उनकी मृत्यु के बाद सभी संपत्ति संजय दत्त को ट्रांसफर कर दी जाए। 

इस खबर की जानकारी पुलिस के ज़रिए संजय दत्त तक पहुंची। उन्होंने खुद इसके बारे में बताया और कहा कि वह इस भावुक परिस्थिति से काफी अवाक और भावुक हुए। बावजूद इसके, उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि मैं निशा को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता, इसलिए मैं किसी भी संपत्ति पर दावा नहीं करूंगा। 

उनके वकील ने भी पुष्टि की कि संजय दत्त निश्चित रूप से वह संपत्ति स्वीकार नहीं करेंगे और कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी संपत्ति निशा की परिवार को लौटा दी जाएगी।


यह घटना सिर्फ इसलिए चर्चा में आई, क्योंकि इसमें बॉलीवुड स्टार की विनम्रता और नैतिक दायित्व की झलक नजर आई।

परिस्थितियों और भावुक टच के बावजूद, संजय ने 72 करोड़ रुपये की संपत्ति किसी भी तरह से स्वीकार नहीं की।

वर्कफ्रंट पर संजय दत्त
बता दें, संजय दत्त ने 1981 में ‘रॉकी’ से डेब्यू किया था और अब तक वो 135 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्हें भूतनी और हाउसफिल 5 में देखा गया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!