'राइज एंड फॉल' की कंटेस्टेंट संगीता फोगाट पर टूटा दुखों का पहाड़, ससुर के निधन की खबर सुन बीच में छोड़ा शो

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Sep, 2025 10:00 AM

sangeeta phogat leaves rise and fall show after demise of father in law

अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' खूब चर्चा में हैं। शो में कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी उपस्थिति से लोगों का ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं। इसी बीच शो में शामिल एक कंटेस्टेंट रेसलर संगीता फोगाट पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उन्हें अचानक...

मुंबई. अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' खूब चर्चा में हैं। शो में कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी उपस्थिति से लोगों का ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं। इसी बीच शो में शामिल एक कंटेस्टेंट रेसलर संगीता फोगाट पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उन्हें अचानक ससुर बलवान पुनिया के निधन की खबर मिली। ससुर के निधन की खबर सुन संगीता एक दम टूट  गईं और बीच में शो छोड़ अपने घर रवाना हो गईं।

  PunjabKesari

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर  'राइज एंड फॉल' शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संगीता अचानक रोने लगती हैं। जब बाकी कंटेस्टेंट्स उनसे इसका कारण पूछते हैं तो वह अपने सुसर के निधन की खबर सुनाती हैं। इसके बाद वो शो से जाने की बात भी सभी को बताती हैं।

 

ससुर के निधन के बाद संगीता फोगाट काफी उदास हो गई और उन्होंने तुरंत शो छोड़ने का फैसला कर लिया। संगीता के एक दम घर से चले जाने के बाद सभी कंटेस्टेंट उदास हो गए। एक कंटेस्टेंट आरुष ने कहा कि संगीता बहुत ही सपोर्टिंग थीं, बहुत अच्छा खेल रही थीं। हम सब संगीता को मिस करेंगे। मैं जब भी बाहर जाऊंगा तो कोशिश करूंगा उनसे मिल पाऊं।

PunjabKesari


बता दें कि संगीता फोगाट के पति बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया  एक रेसलर थे। बजरंग पूनिया को कुश्ती की शिक्षा उनके पिता ने ही दी थी। लेकिन दुखद अब वो इस दुनिया में नहीं रहे। बजरंग पूनिया के बड़े भाई हरेंद्र ने पिता की पार्थिव देह को मुख्यााग्नि दी।

PunjabKesari


क्या है शो 'राइज एंड फॉल'?
अमेजन एमएक्स प्लेयर पर इस रियलिटी शो को फेमस बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं. शो का कॉन्सेप्ट कुछ हद तक बिग बॉस जैसा ही है। यहां भी टास्क होते हैं लेकिन यहां कंटेस्टेंट्स दो पार्ट में डिवाइड हैं। एक ग्रुप रुलर हैं, जो पेंटहाउस में रहते हैं, दूसरा ग्रुप जो वर्कर हैं, वो बेसमेंट में रहते हैं। अशनीर के इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है और इसके कंटेस्टेंट भी अपनी मौजूदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!