Edited By Updated: 25 Dec, 2016 01:32 PM

सलमान खान अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे
मुंबई: सलमान खान अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। हर बार की तरह बर्थडे, मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर वे पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मनाएंगे। अर्पिता के नाम पर रखा यह फार्म्स सलमान के दिल के काफी करीब है। साल में कई बार में अर्पिता फार्म्स विजिट कर, फैमिली और दोस्तों के साथ यहां क्वालिटी टाइम बिताते हैं।
बात दें कि पनवेल स्थित सलमान का फार्महाउस पार्टियां और अन्य सोशल इवेंट्स के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। सलमान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के कुछ सीन्स भी यहां शूट हुए हैं। 'सुल्तान' के लिए ट्रेनिंग उन्होंने इसी जगह की थी।