बीना काक के घर सलमान खान ने लिया राजस्थानी खाने की दावत का मजा, भाई अरबाज के साथ खाया दाल बाटी चूरमा

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Jan, 2022 01:26 PM

salman khan and arbaaz enjoyed rajasthani cuisine courtesy of bina kak

सुपरस्टार सलमान खान के दुनिया में अनगिनत फैंस हैं। वह फिल्मों में दमदार अंदाज के अलावा अपनी नेकदिली को लेकर भी लोगों की बीच चर्चा में रहते है। वहीं भाईजान 67 वर्षीय बीना काक के साथ भी करीबी रिश्ता साझा करते हैं, जिनके साथ उन्होंने कुछ फिल्मों में...

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान के दुनिया में अनगिनत फैंस हैं। वह फिल्मों में दमदार अंदाज के अलावा अपनी नेकदिली को लेकर भी लोगों की बीच चर्चा में रहते है। वहीं भाईजान 67 वर्षीय बीना काक के साथ भी करीबी रिश्ता साझा करते हैं, जिनके साथ उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया है। हाल ही में एक्टर और उनके परिवार ने बीना काक के घर पर राजस्थानी व्यंजनों का खूब आनंद लिया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari

गुरुवार को बीना काक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सलमान के फैमिली लंच की एक झलक शेयर की।

PunjabKesari

 

फोटो में सलमान और उनके भाई अरबाज खान अन्य लोगों के साथ, कुछ दाल बाटी चूरमा और एक लोकप्रिय राजस्थानी व्यंजन खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सलमान राजस्थानी खाने का लुत्फ उठाने में डूबे दिखाई दे रहे हैं।

 

बता दें, इससे पहले भी सलमान खान बीना काक और उनके फैमिली के साथ सेलिब्रेशन में शामिल होते रहते हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। पिछली बार बीना सलमान के न्यू ईयर सेलिब्रेशन और उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का भी हिस्सा बनीं थीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!