Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Jun, 2025 11:58 AM

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मछली शहर से सपा सांसद संग सगाई की। इस सेरेमनी में एक्ट्रेस जया बच्चन, अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव समेत पूरा सपा कुनबा नजर आया। फाइव स्टार होटल द सैंट्रम पर रिंग सेरेमनी के लिए स्टेज सजाया गया था। गानों...
मुंबई: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मछली शहर से सपा सांसद संग सगाई की। इस सेरेमनी में एक्ट्रेस जया बच्चन, अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव समेत पूरा सपा कुनबा नजर आया।
फाइव स्टार होटल द सैंट्रम पर रिंग सेरेमनी के लिए स्टेज सजाया गया था। गानों की धुन के बीच रिंकू सिंह और प्रिया सरोज मंच पर पहुंचे और सोफे पर बैठकर खिलखिलाते नजर आए।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी राजीव शुक्ला से बातचीत करते नजर आए। डिंपल यादव और जया बच्चन भी इस कार्यक्रम में दिखे।

इस साल जनवरी में प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के बीच प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई थी। प्रिया सरोज की सहेली के पिता के माध्यम से प्रिया की मुलाकात रिंकू सिंह से हुई।

बताया जा रहा है कि प्रिया और रिंकू ने एक दूसरे को करीब ढाई लाख रुपये कीमत की अंगूठी पहनाई है। इस मौके पर प्रिया सरोज के आंसू छलक आए। वह स्टेज पर अपने आंसू पोंछती नजर आईं। रिंग सेरेमनी के बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने हाथ उठाकर सबको अपनी अंगूठी दिखाई।