प्रियंका चोपड़ा की शादी वाला 7 लड़ा नेकलेस पहने दिखी रेखा, सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी से लुक हुआ वायरल

Edited By Mehak, Updated: 10 Feb, 2025 01:30 PM

rekha was seen wearing 7 lada necklace from priyanka chopra s wedding

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय की शादी 7 फरवरी को हुई, जिसमें नीता अंबानी और रेखा भी शामिल हुईं। रेखा ने प्रियंका की शादी वाला 7 लड़ा नेकलेस पहना, जिससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह वही नेकलेस है।

बाॅलीवुड तड़का : प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय की शादी हाल ही में बहुत चर्चा में रही। यह शादी 7 फरवरी को हुई थी और इसके फंक्शन 4-5 दिन तक चले। प्रियंका के सास-ससुर भी इस शादी में शामिल हुए थे, और शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस शादी में नीता अंबानी अपनी बहू श्लोका मेहता के साथ पहुंची थीं। इसके अलावा, एक्ट्रेस रेखा भी इस शादी का हिस्सा बनीं।

रेखा का लुक इस शादी में खास सुर्खियों में रहा। रेखा इस शादी में आइवरी रंग की साड़ी पहने नजर आईं। उन्होंने अपनी साड़ी के साथ सब्यसाची मुखर्जी का 7 लड़ा नेकलेस पहना था। यह नेकलेस खास था क्योंकि यही नेकलेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में पहना था। प्रियंका ने अपनी शादी में रेड कलर का लहंगा पहना था और उसी के साथ ये 7 लड़ा नेकलेस भी पहना था। रेखा का यह नेकलेस देखकर फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि शायद यह वही नेकलेस है जो प्रियंका ने अपनी शादी में पहना था।

बता दें कि रेखा और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'कृष' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में रेखा ऋतिक रोशन की मां के रोल में थीं, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने उनकी गर्लफ्रेंड का रोल निभाया था।

सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की बात करें, तो उनका रोका 2024 में अप्रैल में हुआ था, और उनकी सगाई अगस्त 2024 में हुई थी। कपल को पहली बार नीता अंबानी के गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में एक साथ देखा गया था। सिद्धार्थ और नीलम की शादी की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने इस शादी में अपनी ननद का पूरा फर्ज निभाया और भाभी नीलम का लहंगा ठीक करते हुए भी नजर आईं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!