प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी में नदारद परिणीति चोपड़ा, क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर बोलीं-उन लोगों को चुनें जो..

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Feb, 2025 01:45 PM

parineeti chopra absent from priyanka brother siddharth s wedding

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्त चोपड़ा की शादी के जश्न में डूबी हुई हैं। शादी के आयोजन में हल्दी, मेहंदी, और माता की चौकी जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं और प्रियंका अपने परिवार के साथ इन समारोहों का आनंद ले रही हैं और फंक्शन्स की...

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्त चोपड़ा की शादी के जश्न में डूबी हुई हैं। शादी के आयोजन में हल्दी, मेहंदी, और माता की चौकी जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं और प्रियंका अपने परिवार के साथ इन समारोहों का आनंद ले रही हैं और फंक्शन्स की तस्वीरें-वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हालांकि, इन समारोहों में उनकी बहन परिणीति चोपड़ा नदारद दिख रही हैं। फैंस को भी गैरमोजूदगी खल रही है। इसी बीच परिणीति ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे लेकर फैंस के मन में और भी सवाल उठने लगे है।

PunjabKesari


परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "हम वास्तव में उधार के समय पर हैं। उन लोगों को चुनें जो आपको चुनते हैं और बाकी सबको जाने दें।" इस पोस्ट के बाद कई फैंस ने इसे परिणीति के निजी जीवन और परिवार से जोड़ लिया और कई लोग मानने लगे कि शायद उनके परिवार में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं, उनके कुछ फैंस का मानना है कि परिणीति अपने नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और वह शूटिंग की वजह से शादी के इन फंक्शन्स में शामिल नहीं हो पाईं।

PunjabKesari

 


आपको बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से पिछले साल हुई थी, जहां उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। वहीं, अब प्रियंका ने अपने भाई की शादी में शामिल होकर चार-चांद लगा दिए हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!