Edited By suman prajapati, Updated: 20 Jun, 2025 10:09 AM

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स पति विवेक लागू की मौत की खबर ने इंडस्ट्री को बड़ा झटका दे दिया। एक्टर और निर्देशक रहे विवेक का 19 जून को निधन हो गया। वहीं आज 20 जून को उनका अंतिम संस्कार...
मुंबई. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स पति विवेक लागू की मौत की खबर ने इंडस्ट्री को बड़ा झटका दे दिया। एक्टर और निर्देशक रहे विवेक का 19 जून को निधन हो गया। वहीं आज 20 जून को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विवेक लागू के निधन के बाद हर कोई रीमा संग उनके रिश्ते को याद करता नजर आ रहा है। तो आइए जानते हैं विवेक लागू की मुलाकात रीमा लागू से कैसे हुई?
भले ही रीमा लागू अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं। हम आपके हैं कौन में उन्होंने माधुरी दीक्षित की मां का रोल निभाया था और लोगों का खूब दिल जीता था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में सलमान खान से लेकर अभिषेक बच्चन तक की मां का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, साल 2017 में वह चल बसी थीं। हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रीमा लागू की विवेक संग लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। फिल्मों में काम करने से पहले रीमा मुंबई के यूनियन बैंक में काम करती थीं। वहीं इसी बीच वो फिल्मों और टीवी में भी हाथ आजमा रही थीं। विवेक भी रीमा के साथ यूनियन बैंक में ही काम करने लगे थे और वो भी रीमा के साथ थिएटर में भी रुचि रखते थे। अभिनय की वजह से ही दोनों में नजदीकियां बढ़ी और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 1978 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच दिक्कतें आने लगी और उनकी शादी ज्यादा चल नहीं पाई। कुछ समय बाद ही दोनों की राहें अलग हो गई थी। रीमा और विवेक ने कभी भी मीडिया या पब्लिक में अपने अलग होने के कारण का जिक्र नहीं किया।

विवेक लागू का करियर
विवेक लागू की बात करें तो विवेक मराठी सिनेमा का जाना-माना नाम थे। वो मराठी फिल्मों से लेकर टीवी सीरीयल्स में नजर आ चुके थे। वहीं थिएटर करने में भी उनकी काफी ज्यादा रुचि थी। एक्टर के साथ-साथ वो डायरेक्टर के रूप में भी मराठी इंडस्ट्री में काफी फेमस थे। विवेक ’31 दिवस’, ‘अग्ली’ और ‘व्हाट अबाउट सावरकर?’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते थे।