Bollywood Top News प्रीति जिंटा ने बाढ़ पीड़ितों की ओर बढ़ाया मदद का हाथ,अमिताभ बच्चन ने लालबागचा राजा को दान दिए 11 लाख

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Sep, 2025 02:52 PM

read top news of entertainment world

मनोरंजन जगत में 5 सितंबर का महीना कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की मालिकिन और एक्ट्रेस बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए अब लगभग...

मुंबई: मनोरंजन जगत में 5 सितंबर का महीना कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की मालिकिन और एक्ट्रेस बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए अब लगभग 34 लाख  डोनेट करने का फैसला किया है। वहीं दूसरी तरफ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फेमस गणपति पंडाल लालबागचा राजा को 11 लाख रुपये दान किए हैं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर ...

Monalisa,Graham Greene,Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav death fake news

#BhojpuriActress #MonalisaFatherDies #OscarNominatedActor #GrahamGreene #GrahamGreeneDies #KhesariLalYadav #KhesariLalYadavDeathFakeNews

 

 

#HollywoodNews #BollywoodNews #TelevisionNews

प्रीति जिंटा ने बाढ़ पीड़ितों की ओर बढ़ाया मदद का हाथ,पंजाब किंग्स ने दान किए 33.8 लाख

भारत के कई राज्य मौजूदा समय में भारी बारिश के कारण बाढ़ से ग्रस्त हैं। सबसे खराब स्थिति फिलहाल पंजाब की है।  देश भर के सभी सेलिब्रिटी पंजाब के लिए दुआ कर रहे हैं। अब आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की मालिकिन और एक्ट्रेस  बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए अब लगभग 34 लाख  डोनेट करने का फैसला किया है। इसके अलावा टीम क्राउडफंडिंग के जरिए भी 2 करोड़ जुटाने का प्लान बना चुकी है। राज्य की स्थिति दिन पर दिन बाढ़ के कारण खराब होती जा रही है जिसको देखते हुए फ्रेंचाइजी ने अब मशहूर हेमकुंड फाउंडेशन और RTI के साथ हाथ मिलाकर मदद करने का फैसला किया। फ्रेंचाइजी इन दोनों संगठनों को कुल मिलाकर 33.8 लाख दान करने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है जिसके बाद प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी के फैंस एक बार फिर से दीवाने हो गए हैं। 

 

अमिताभ बच्चन ने लालबागचा राजा को दान दिए 11 लाख, यूजर्स बोले-'प्लीज बाढ़ पीड़ित परिवारों को गोद ले लीजिए'

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फेमस गणपति पंडाल लालबागचा राजा को 11 लाख रुपये दान किए हैं। इस दौरान एक्टर वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने टीम के जरिए चेक पहुंचवाया था। अब उनके सचिव सुधीर साल्वी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चेक पकड़े हुए पपराजी को पोज दे रहे हैं।इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में अमिताभ बच्चन के सचिव, पंडाल के किसी पुजारी को चेक सौंप रहे हैं लेकिन उसके पहले दोनों ने पैप्स को पोज दिया। इसके बाद उन्हें हैंडओवर करके सुधीर साल्वी वहां से चले जाते हैं। अब लालबागचा राजा के ट्रस्टीज ने इस दान की कंफर्मेशन दी है। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन का साइन किया हुआ 11 लाख का चेक मिला है। अब इस पर यूजर्स ने रिएक्ट किया है।

 

पुलिस के हत्थे चढ़ी 41 साल की TV एक्ट्रेस,अभिनेत्रियों से कराती थी देहव्यापार

मुंबई से सटे काशीमिरा पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 41 की एक्ट्रेस अनुष्का मोनी मोहन दास को गिरफ्तार किया गया। 41 की एक्ट्रेस  कथित तौर पर वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने और महत्वाकांक्षी महिला कलाकारों को इस अवैध धंधे में धकेलने का आरोप लगा है।  एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस दौरान दो टीवी सीरियल और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी महिला कलाकारों को भी मुक्त कराया है।

 

मोनालिसा के सिर से उठा पिता का साया, पापा संग प्यारी सी तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट

भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा पर दुखों का पहाड़ टूटा है। एक्ट्रेस के सिर से पिता का साया उठ गया है। उन्होंने अपने पिता के निधन की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने पिता की कई सारी तस्वीरें शेयर कर एक भावुक नोट भी लिखा जिसे पढ़कर एक्ट्रेस के फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।

Hollywood के मशहूर एक्टर का निधन,73 की उम्र में ली अंतिम सांस 

 हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ग्राहम ग्रीन का गया है निधन हो। उन्होंने 1 सितंबर को टोरंटो के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली है। ग्राहम ग्रीन के निधन की जानकारी उनके एजेंट ने दी। एजेंट ने बताया कि ग्राहम ग्रीन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

 

नहीं रहे खेसारी लाल यादव...मौत की खबर सुन सोशल मीडिया पर मातम,एक्टर बोला-'रे हम जिंदा बानी, मत मुवाओ सन हमरा के'  

स्टार्स की झूठी मौत की खबर उड़ना अब आम बात हो गई हैं। आए दिन स्टार्स को इन झूठी खबरों का सामना करना पड़ा। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक एक पोस्ट वायरल होने लगा। इस पोस्ट में दावा किया गया कि खेसारी लाल यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी अचानक मौत हो गई है। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।  जब मामला तूल पकड़ने लगा तो खुद खेसारी लाल यादव को सामने आना पड़ा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा-'रे हम जिंदा बानी, मत मुवाओ सन हमरा के अभी भाई लोग।'

 

चेहरे पर पंच और पेट पर मारी लात...मलयालम एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड पर लगाए मारपीट के आरोप, सोशल मीडिया पर दिखाए चोट के निशान

मलयालम टीवी एक्ट्रेस जसीला परवीन ने हाल ही में एक्स बॉयफ्रेंड पर आरोप लगाए हैं। जसीला ने एक्स बॉयफ्रेंड पर फिजिकल अब्यूस के आरोप लगाए हैं। उन्होंने उस ट्रॉमा का खुलासा किया है।  एक्स बॉयफ्रेंड ने जसीला के चेहरे पर पंच मारा था जिसकी वजह से उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवाने की जरुरत है। जसीला ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात का खुलासा किया है।

बेटियां बिना बिजली और पानी....हिमाचल में फंसी रूबीना दिलाइक की जुड़वा बेटियां,तड़प रहा मां का दिल

भारी बारिश और बाढ़ के कारण भारत के कई राज्यों में हालात बेहद खराब हैं। देश के कई शहरों में जलजमाव, सड़कों पर पीनी भर गया है। जिसके कारण जन जीवन पूरी तरीके से प्रभावित है।हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हो रही लगातार बारिश के कारण हालात बेहद खराब हो चले हैं। भूस्खलन और पेड़ों के गिरने के कारण बुधवार तक राज्य में विद्यालयों को बंद रखा गया। हाल ही में रूबीना दिलाइक ने हिमाचल प्रदेश में चल रहे संकट के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस बुरे दौर में उनकी बेटियां भी वहीं हैं। रूबीना ने वीडियो में कहा, 'बहुत से लोगों ने मुझे कमेंट किया है कि आप हिमाचल के बारे में कुछ पोस्ट क्यों नहीं कर रहे हैं, कितनी तबाही हो रही है वहां पर, बारिश की वजह से, इतने सारे भूस्खलन, पेड़ गिर रहे हैं, कनेक्शन पूरी तरह से जा चुका है, सड़कें बह रही हैं।'

Bigg Boss 19: प्लीज परिवार को इससे बाहर रखें...तान्या मित्तल के पेरेंट्स ने हाथ जोड़कर लोगों से की गुजारिश

 प्रयागराज के महाकुंभ से सुर्खियों में आईं इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल इस वक्त 'बिग बॉस 19' के घर में कैद हैं। 'बिग बॉस 19' के घर तान्या मित्तल अक्सर घरवालों को अपनी लैविश लाइफस्टाइल के बारे में बताती हैं। शो के बाहर भी सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है। अब उनके माता-पिता ने एक बयान जारी किया है जिसमें लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी को जो कुछ भी भला-बुरा कहा जाता है उसे उनको भी चोट पहुंचती है। उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर गुजारिश भी की है कि वह उसकी जर्नी पूरा होने दें और फिर कोई फैसला सुनाएं।

प्रेग्नेंसी के सवालों से तिलमिलाईं अंकिता लोखंडे, चिढ़कर बोलीं- 'जब होगा, बता दूंगी'

  टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की थी। शादी के चार साल बाद भी अंकिता लोखंडे की गोद सूनी है। ऐसे में अंकिता और विक्की से अक्सर पूछा जाता है कि वह गुड न्यूज दे रहे हैं। अब अंकितीा बार-बार इन सवालों से तंग आ गई हैं।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!