नहीं रहे खेसारी लाल यादव...मौत की खबर सुन सोशल मीडिया पर मातम,एक्टर बोला-'रे हम जिंदा बानी, मत मुवाओ सन हमरा के'

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Sep, 2025 08:51 AM

khesari lal yadav death fake news viral trending star give reply

स्टार्स की झूठी मौत की खबर उड़ना अब आम बात हो गई हैं। आए दिन स्टार्स को इन झूठी खबरों का सामना करना पड़ा। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक एक पोस्ट वायरल होने लगा। इस पोस्ट में दावा किया गया कि...

मुंबई: स्टार्स की झूठी मौत की खबर उड़ना अब आम बात हो गई हैं। आए दिन स्टार्स को इन झूठी खबरों का सामना करना पड़ा। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक एक पोस्ट वायरल होने लगा। इस पोस्ट में दावा किया गया कि खेसारी लाल यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे।उनकी अचानक मौत हो गई है। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।

PunjabKesari

 

किसी ने उनकी फिल्मों के क्लिप शेयर किए तो किसी ने उनके लोकप्रिय गानों को लगाकर भावुक पोस्ट लिख डाला।

PunjabKesari

 

जब मामला तूल पकड़ने लगा तो खुद खेसारी लाल यादव को सामने आना पड़ा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा-'रे हम जिंदा बानी, मत मुवाओ सन हमरा के अभी भाई लोग।' उनकी यह सफाई देखकर फैन्स को राहत मिली और कई लोगों ने खुशी जाहिर की। 

PunjabKesari

 बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ऐसे स्टार हैं, जिनका गाना और फिल्म रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में पहुंच जाता है। ऐसे में उनके अचानक निधन की बात से फैन्स सदमे में आ गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!