Hollywood के मशहूर एक्टर का निधन,73 की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Sep, 2025 08:33 AM

oscar nominated actor graham greene dies at 73

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ग्राहम ग्रीन का गया है निधन हो। उन्होंने 1 सितंबर को टोरंटो के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली है। ग्राहम ग्रीन के निधन की जानकारी उनके एजेंट ने दी। एजेंट ने बताया कि...

लंदन:  हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ग्राहम ग्रीन का गया है निधन हो। उन्होंने 1 सितंबर को टोरंटो के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली है। ग्राहम ग्रीन के निधन की जानकारी उनके एजेंट ने दी। एजेंट ने बताया कि ग्राहम ग्रीन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

PunjabKesari

 

ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्टर ग्रीन के एजेंट ने उनके निधन की जानकारी देते हुए अपने बयान में लिखा-'ग्राहम ग्रीन एक ऐसे व्यक्ति थे, जिनकी नैतिकता, आचरण और चरित्र की महानता हमेशा याद रखी जाएगी। जिंदगी में उनकी कमी हमेशा खलेगी। आखिरकार आप इस जिंदगी से आजाद हो गए। अब स्वर्ग के द्वार पर आपको सुसान स्मिथ मिलेंगी।'

ग्राहम ग्रीन एक कनाडाई एक्टर थे, जिन्होंने 40 साल तक हॉलीवुड की अलग-अलग फिल्मों में काम किया है। ग्रीन का जन्म 22 जून 1952 को सिक्स नेशंस रिजर्व के ओह्स्वेकेन में हुआ था। उन्होंने 1970 में कनाडाई और इंग्लिश थिएटर से अपने एक्टिंग की शुरुआत की है लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान 1979 में कनाडा की टीवी सीरीज ‘द ग्रेट डिटेक्टिव’ से मिली। साल 1983 में आई फिल्म ‘रनिंग ब्रेव’ से हॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और देखते ही देखते हॉलीवुड में एक बड़ा नाम बन गए।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!