पुलिस के हत्थे चढ़ी 41 साल की TV एक्ट्रेस,अभिनेत्रियों से कराती थी देहव्यापार

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Sep, 2025 02:00 PM

anushka moni mohan das held in thane district for running prostitution racket

मुंबई से सटे काशीमिरा पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 41 की एक्ट्रेस अनुष्का मोनी मोहन दास को गिरफ्तार किया गया। 41 की एक्ट्रेस कथित तौर पर वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने और महत्वाकांक्षी...


मुंबई: मुंबई से सटे काशीमिरा पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 41 की एक्ट्रेस अनुष्का मोनी मोहन दास को गिरफ्तार किया गया। 41 की एक्ट्रेस  कथित तौर पर वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने और महत्वाकांक्षी महिला कलाकारों को इस अवैध धंधे में धकेलने का आरोप लगा है।  एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस दौरान दो टीवी सीरियल और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी महिला कलाकारों को भी मुक्त कराया है।

PunjabKesari

अधिकारियों ने जानकारी दी कि गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो नकली ग्राहक (डिकॉय) तैयार किए थे। आरोपियों ने ग्राहकों को मुंबई–अहमदाबाद हाईवे के पास काशीमिरा स्थित एक मॉल में बुलाया था।  इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को रंगेहाथ पैसे लेते हुए पकड़ा और तुरंत हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक-'यह रैकेट हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के लिए चलाया जा रहा था। आरोपी अभिनेत्री बिचौलिए की भूमिका निभा रही थी, उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।'


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!