अमिताभ बच्चन ने लालबागचा राजा को दान दिए 11 लाख, यूजर्स बोले-'प्लीज बाढ़ पीड़ित परिवारों को गोद ले लीजिए'

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Sep, 2025 12:55 PM

amitabh bachchan donated 11 lakh rupees to lalbaugcha raja users trolled

: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फेमस गणपति पंडाल लालबागचा राजा को 11 लाख रुपये दान किए हैं। इस दौरान एक्टर वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने टीम के जरिए चेक पहुंचवाया था। अब उनके सचिव सुधीर साल्वी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चेक पकड़े हुए पपराजी...

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फेमस गणपति पंडाल लालबागचा राजा को 11 लाख रुपये दान किए हैं। इस दौरान एक्टर वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने टीम के जरिए चेक पहुंचवाया था। अब उनके सचिव सुधीर साल्वी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चेक पकड़े हुए पपराजी को पोज दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में अमिताभ बच्चन के सचिव, पंडाल के किसी पुजारी को चेक सौंप रहे हैं लेकिन उसके पहले दोनों ने पैप्स को पोज दिया। इसके बाद उन्हें हैंडओवर करके सुधीर साल्वी वहां से चले जाते हैं। अब लालबागचा राजा के ट्रस्टीज ने इस दान की कंफर्मेशन दी है। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन का साइन किया हुआ 11 लाख का चेक मिला है। अब इस पर यूजर्स ने रिएक्ट किया है।

PunjabKesari

 जहां कुछ लोग बिग बी के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ ने उन्हें पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की सलाह दी है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 

अमिताभ बच्चन द्वारा चेक देने पर एक यूजर ने कहा, 'बच्चन साहब, प्लीज 500 बाढ़ पीड़ित परिवारों को गोद ले लीजिए। वो बेहतर होगा।' एक ने लिखा, 'यहां दान देने से कोई फायदा नहीं। इससे किसी गरीब इंसान की मदद नहीं होगी।' एक ने लिखा- 'ये पैसे वहां डोनेट करो जहां सबसे ज्यादा जरूरत है। इतनी सारी बाढ़ आई है जहां-जहां, वहां सबसे ज्यादा जरूरत है। भगवान के पास तो सबकुछ है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक ने लिखा- 'पंजाब की हेल्प के लिए भी दे दो बाबूजी। भगवान की हेल्प करने से कुछ नहीं होगा। इंसानों की करो।' एक ने लिखा- 'पंजाब के लिए करते तो ज्यादा खुशी मिलती।' एक ने लिखा- '11 लाख देकर शान दिखा दी अमिताभ जी। ये पैसा बाढ़ पीड़ित को दे देते तो क्या जाता। शान कम हो जाती आपकी। बड़े लोग छोटी सोच।'

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!