प्रीति जिंटा ने बाढ़ पीड़ितों की ओर बढ़ाया मदद का हाथ,पंजाब किंग्स ने दान किए 33.8 लाख

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Sep, 2025 02:06 PM

preity zinta s pbks donate 34 lakh for the flood victims

भारत के कई राज्य मौजूदा समय में भारी बारिश के कारण बाढ़ से ग्रस्त हैं। सबसे खराब स्थिति फिलहाल पंजाब की है।  देश भर के सभी सेलिब्रिटी पंजाब के लिए दुआ कर रहे हैं। अब आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की मालिकिन और एक्ट्रेस  बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए...

मुंबई: भारत के कई राज्य मौजूदा समय में भारी बारिश के कारण बाढ़ से ग्रस्त हैं। सबसे खराब स्थिति फिलहाल पंजाब की है।  देश भर के सभी सेलिब्रिटी पंजाब के लिए दुआ कर रहे हैं। अब आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की मालिकिन और एक्ट्रेस  बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए अब लगभग 34 लाख  डोनेट करने का फैसला किया है। इसके अलावा टीम क्राउडफंडिंग के जरिए भी 2 करोड़ जुटाने का प्लान बना चुकी है।

PunjabKesari

 

राज्य की स्थिति दिन पर दिन बाढ़ के कारण खराब होती जा रही है जिसको देखते हुए फ्रेंचाइजी ने अब मशहूर हेमकुंड फाउंडेशन और RTI के साथ हाथ मिलाकर मदद करने का फैसला किया। फ्रेंचाइजी इन दोनों संगठनों को कुल मिलाकर 33.8 लाख दान करने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है जिसके बाद प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी के फैंस एक बार फिर से दीवाने हो गए हैं। 

PunjabKesari

फ्रेंचाइजी ने खुद दान करने के बाद ऑनलाइन क्राउड फंडिंग ऐप केटो के जरिए 15 सितंबर तक 2 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इन पैसों को फ्रेंचाइजी ग्लोबल सिख चैरिटी को देगी जिससे वो पंजाब के गांव-गांव में जाकर लोगों को मदद पहुंचा सके।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

 फिलहाल राज्य के कई गांव और शहर में बाढ़ की वजह से हालत हद से ज्यादा खराब है। फ्रेंचाइजी ने इसके साथ ही बताया कि दान किए जा रहे फंड के जरिए रेस्क्यू बोट खरीदी जाएंगी जिसका इस्तेमाल बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसे हुए लोगों को निकालने में और मेडिकल इमरजेंसी के मामलों में काम लाया जाएगा। इसके अलावा जरूरत की चीजों और साफ पानी भी प्रभावित लोगों को तक पहुंचाने में इन पैसों का इस्तेमाल होगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!