मशहूर फिल्ममेकर के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, फेमस सिंगर ने खरीद डाले 99 घर..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Sep, 2025 09:23 PM

read other big news from the entertainment world

हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता विक्रम भट्ट पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका शनिवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वर्षा के निधन के बाद भट्ट परिवार में मातम पसर गया है।...

मुंबई. हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता विक्रम भट्ट पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका शनिवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वर्षा के निधन के बाद भट्ट परिवार में मातम पसर गया है। वहीं, हाल ही में मीका ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने 99 घर बनाए हैं। इनमें से कुछ छोटे हैं, कुछ बड़े, कुछ महंगे तो कुछ गांवों में बने हुए हैं। उनका 99वां घर मशहूर इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान ने डिजाइन किया है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

मशहूर फिल्ममेकर के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां वर्षा भट्ट का हुआ निधन

हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता विक्रम भट्ट पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका शनिवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वर्षा के निधन के बाद भट्ट परिवार में मातम पसर गया है। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी विक्रम की मां के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।


प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट हुईं परिणीति, ब्लैक अनारकली सेट में बेहद खूबसूरत दिखीं मॉम-टू-बी एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही मां बनने वाली हैं। वो पति राघव चड्ढा संग शादी के बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। जब से एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, तब से उनके फैंस-फॉलोअर्स की नजरें उनके हर नए लुक और नए पोस्ट पर रहती हैं। इसी बीच हाल ही में मॉम-टू-बी परिणीति को प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


इस फेमस सिंगर ने खरीद डाले 99 घर, बोले- लोग सोचते हैं मैं बस पैसे उड़ाता हूं, लेकिन हकीकत ये है

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अपने रोमांटिक अंदाज़ और मस्ती भरे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में मीका ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने 99 घर बनाए हैं। इनमें से कुछ छोटे हैं, कुछ बड़े, कुछ महंगे तो कुछ गांवों में बने हुए हैं। उनका 99वां घर मशहूर इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान ने डिजाइन किया है।

 

बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही पाकिस्तानी सिंगर पर भालू ने किया हमला, तंबू में सोते समय नोचे दोनो हाथ

पाकिस्तानी सिंगर कुरतुलैन बलूच इन दिनों बाढ़ पीड़ितों की मदद करने को लेकर काफी चर्चा में थीं, लेकिन इसी बीच उन पर हमला हो गया। इस हमले से आहत कुरतुलैन ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयां किया है और साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी घायल अवस्था की एक तस्वीर शेयर भी वायरल हो रही है।

 

रेप केस में फंसे ये फेमस एक्टर, 25 वर्षीय पीड़िता ने सीएम आवास के पास की आत्मदाह की कोशिश
हरियाणवी सिंगर और देहाती फिल्मों से मशहूर हुए एक्टर उत्तम कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक 25 वर्षीय महिला ने उत्तम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उत्तम ने शादी और फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। इस मामले में गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में केस दर्ज किया गया है।

 

SIIMA Awards 2025: ‘पुष्पा 2’ ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स, अल्लू अर्जुन-रश्मिका ने बाजी मारी
साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA 2025) का आयोजन 5 और 6 सितंबर को दुबई में हुआ। इस ग्रैंड इवेंट में कई साउथ सिनेमा की दिग्गज फिल्मों और सितारों को सम्मानित किया गया। सबसे ज्यादा चर्चा में रही अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और प्रभास-अमिताभ बच्चन की ‘कल्कि 2898 ईस्वी’, जिन्होंने अवॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

मुस्लिम पति और बेटी संग गणपति पंडाल पहुंचीं स्वरा भास्कर, धर्म के ठेकेदारों की रह गई बोलती बंद
 बॉलीवुड सेलेब्स हर साल धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाते हैं और घरों में बप्पा का स्वागत कर कई सेलिब्रेटीज और बड़े नेताओं को इनवाइट करते हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने पति फहाद अहमद और बेटी के साथ मुंबई में आयोजित गणपति पंडालों में पहुंचीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
'इससे पहले कि देर हो जाए...इतिहास रचने के बाद जाकिर खान ने फैंस को दिया बड़ा झटका, इस वजह से काम से लेना पड़ा ब्रेक

स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान हाल ही में इतिहास रचकर चर्चा में आए थे। वह अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर हिंदी में परफॉर्म करने वाले पहले कॉमेडियन बने थे। इस बड़ी उपलब्धि के बाद हाल ही में उन्होंने फैंस को चौंका दिया है।

 

गणपति बप्पा मोरया न बोलने पर बुरी तरह ट्रोल हुए अली गोनी, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा -मेरे धर्म में अलाउड नहीं…
टीवी के पॉपुलर कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन अक्सर दोनों को धर्म को लेकर ट्रोल किया जाता है। हाल ही में ऐसा मामला फिर से देखने को मिला, जब अली गोनी, जैस्मिन और निया शर्मा के साथ अंकिता लोखंडे के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। दरबार में बप्पा का जयकारा न लगाने पर  उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।4


‘बिग बॉस 19’ में टला बड़ा हादसा, लापरवाही से खतरे में पड़ी सभी की जान
सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में है। इस बीच शो से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सेट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया और सभी घरवालों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!