फेमस मलयालम निर्देशक रंजीत गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के आरोपों में पुलिस ने कसा शिकंजा

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Apr, 2026 10:24 AM

famous malayalam director ranjith arrested

मलयालम सिनेमा के चर्चित निर्देशक रंजीत को इस वक्त पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस ने उन्हें यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार किया है, जो उनपर एक युवा एक्ट्रेस ने लगाए हैं। रंजीत को अपनी हिरासत में लेने के बाद पुलिस तौर-तरीके से कार्यवाही में जुटी है।

मुंबई. मलयालम सिनेमा के चर्चित निर्देशक रंजीत को इस वक्त पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस ने उन्हें यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार किया है, जो उनपर एक युवा एक्ट्रेस ने लगाए हैं। रंजीत को अपनी हिरासत में लेने के बाद पुलिस तौर-तरीके से कार्यवाही में जुटी है।
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रंजीत एक तय कार्यक्रम के सिलसिले में थोडुपुझा क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें रास्ते में रोककर हिरासत में लिया गया। इस ऑपरेशन को इडुक्की जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सावधानीपूर्वक प्लान किया गया था। स्थानीय पुलिस और एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस की टीम ने मिलकर इस कार्रवाई को पूरा किया।

PunjabKesari

 

हिरासत में लेने के बाद रंजीत को सबसे पहले थोडुपुझा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां प्रारंभिक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद आगे की पूछताछ और जांच के लिए उन्हें एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह मामला एक फिल्म की शूटिंग के दौरान का है। शिकायत करने वाली एक्ट्रेस का आरोप है कि शूटिंग के दौरान निर्देशक ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और उनका उत्पीड़न किया। हालांकि, उन्होंने सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, बल्कि पहले फिल्म यूनिट की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के पास अपनी बात रखी थी।

आंतरिक समिति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आगे पुलिस के पास भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने शुरुआती जांच की और उपलब्ध तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए रंजीत को हिरासत में लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!