Edited By suman prajapati, Updated: 27 Feb, 2025 08:04 PM
ऑस्कर विनिंग स्टार जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी अराकावा का निधन हो गया है। कपल अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया है। जीन हैकमैन और पत्नी के साथ-साथ उनके कुत्ते की भी डेड बॉडी मिली है। वहीं, आंध्र प्रदेश पुलिस ने तेलुगु एक्टर और वाईएसआर...
मुंबई. ऑस्कर विनिंग स्टार जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी अराकावा का निधन हो गया है। कपल अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया है। जीन हैकमैन और पत्नी के साथ-साथ उनके कुत्ते की भी डेड बॉडी मिली है। वहीं, आंध्र प्रदेश पुलिस ने तेलुगु एक्टर और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेता पोसानी कृष्ण मुरली को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और मंत्री नारा लोकेश के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में हुई है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
पहले की पार्टी फिर नींद में ही हो गई मौत...दुबई अपार्टमेंट में तेलुगु इंडस्ट्री के निर्माता केदार सेलागमसेट्टी ने ली अंतिम सांस
टॉलीवुड प्रोड्यूसर केदार सेलागमसेट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि 42 साल केकेदार सेलागमसेट्टी सोमवार रात को दुबई के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। उनकी डेथ कैसे हुई इसे लेकर उनकी फैमिली ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। एक वेब पोर्टल ने सोर्स के हवाले से लिखा-'टॉलीवुड प्रोड्यूसर केदार सेलागमसेट्टी की डेथ हो गई है। उनकी मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स हैं कि केदार सेलागमसेट्टी एक पार्टी से वापस अपने दुबई अपार्टमेंट पहुंचे थे और वो घर आकर सोए। सोते हुए उनकी डेथ हो गई।
लाल बनारसी साड़ी, मांग में सिंदूर और गले में 'तिलहरी'..नेपाली बहू बनीं प्राजक्ता कोली
प्राजक्ता कोली ने 25 फरवरी को लॉन्ग टाइम पार्टनर वृषांक खनाल से शादी कर ली है। प्राजक्ता कोली के बॉयफ्रेंड वृशांक खनल भले ही नेपाली हैं लेकिन कपल ने मराठी रीति-रिवाज से शादी रचाई। दोनों ने महाराष्ट्र के कर्जत में ओलियंडर फार्म्स में धूमधाम से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। अब शादी के बाद प्राजक्ता का फर्स्ट लुक सामने आया है। फर्स्ट लुक में प्राजक्ता ने रेड बनारसी साड़ी पेयर की है जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। गले में हैवी गोल्डन जूलरी, कानों में ईयररिंग्स और गले में तिलहरी (जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि तिलहरी एक नेपाली मंगलसूत्र है और शादी के दौरान दूल्हे दुल्हन के गले में इसे बांधते हैं, जिसे महिलाएं अपनी वैवाहिक स्थिति के प्रतीक के रूप में पहनती रहती हैं।) पहने नेपाली बहू बन चांद का टुकड़ा लग रही हैं।
Gossip Girl फेम एक्ट्रेस मिशेल ट्रेचेनबर्ग का निधन: घर में मिला शव, मौत का ये मामला लग रहा संदिग्ध
नेटफ्लिक्स के सुपरपॉपुलर शो गॉसिप गर्ल फेम एक्ट्रेस मिशेल ट्रेचेनबर्ग अब हमारे बीच नहीं रही। 39 की उम्र में मिशेल ट्रेचेनबर्ग ने अंतिम सांस ली। मिशेल ट्रेचेनबर्ग को 26 फरवरी को उनके अपार्टमेंट में मृत्य पाया गया जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
खुद हिंदू, पति मुस्लिम..सोनाक्षी ने धर्म परिवर्तन के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'मैं जाकर उनकी नियाज में बैठती हूं'
बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सात साल साल की डेटिंग के बाद जून, 2024 में जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।अपार्टमेंट में हुई इस शादी के बाद कपल ने एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जहां वह मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने दिखाई दी थीं। ये देख हर कोई हैरान था क्योंकि लोगों को लगा था कि वह अब इस्लाम रीति-रिवाजों को फॉलो करेंगी। अब उन्होंन धर्म परिवर्तन को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
तेलुगु एक्टर पोसानी कृष्ण मुरली हैदराबाद में गिरफ्तार,पवन कल्याण पर की थी अपमानजनक टिप्पणी
आंध्र प्रदेश पुलिस ने तेलुगु एक्टर और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेता पोसानी कृष्ण मुरली को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और मंत्री नारा लोकेश के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में हुई है।
Oscar विनिंग Gene Hackman का निधन:घर में मिली पत्नी और कुत्ता की भी बाॅडी, जांच में जुटी पुलिस
ऑस्कर विनिंग स्टार जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी अराकावा का निधन हो गया है। कपल अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया है। जीन हैकमैन और पत्नी के साथ-साथ उनके कुत्ते की भी डेड बॉडी मिल है। इस बात की जानकारी सांता फे (Santa Fe) की एक शेरिफ ने दी। इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है।
महाशिवरात्रि पर रेमो डिसूजा ने पत्नी लिजेल संग की महादेव की पूजा अर्चना
देश भर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि खूब धूमधाम से मनाई गई। इस पर्व पर हर जन भोले बाबा की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शिवरात्रि की खूब धूम देखने को मिली। इस मौके पर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पत्नी लिजेल के साथ पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते नजर आए, जिसका खूबसूरत वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। फैंस रेमो को शिव की भक्ति में लीन देख और उनकी पूजा की थाली देखकर खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर ब्रम्हकुमारी आश्रम पहुंची भाग्यश्री, किए नारियल के छिलकों से बने 15 फीट के शिवलिंग के दर्शन
महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा देश शिव भक्ति में डूबा दिखा। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी मंदिरों में पूजा अर्चना कर भोले बाबा को प्रसन्न करते नजर आए। वहीं, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक्ट्रेस भाग्यश्री ने ब्रम्हकुमारी आश्रम का दौरा किया और वहां बने 15 फीट के शिवलिंग के दर्शन किए। इसका वीडियो शेयर कर उन्होंने अपने अनुभवों को भी शेयर किया।
छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई विक्की कौशल की ‘छावा’, महाशिवारात्रि के मौके पर सीएम साय ने किया ऐलान
14 फरवरी को पर्दे पर रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार गर्दा उखाड़ रही है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ऐतिहासिक वीर गाथा पर आधारित ‘छावा’ अब तक गोवा और मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री हो चुकी है। इसी कड़ी में अब महाशिवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी विक्की कौशल को कर मुक्त कर दिया है।
राखी सावंत ने ढूंढी सलमान खान की दुल्हन! इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस से भाईजान की शादी कराना चाहती हैं ड्रामा क्वीन
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 59 सालों के हो गए हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। वहीं, उनके फैंस को भाईजान की शादी का बेसबरी से इंतजार रहता है। इसी बीच ड्रामा क्वीन ने दावा किया है कि उन्होंने सलमान के लिए दुल्हन ढूंढ ली है। उनका कहना है कि उन्होंने भाईजान के लिए भाभी ढूंढ ली है।