India’s Got Latent: Ranveer-Ashish ने महाराष्ट्र साइबर सेल से किया संपर्क, बयान दर्ज करवाने को लेकर हुए तैयार

Edited By Mehak, Updated: 24 Feb, 2025 05:15 PM

ranveer ashish contacted maharashtra cyber  cell

यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित कमेंट के बाद मामला गर्माया हुआ है। ताजा अपडेट के मुताबिक, रणवीर और आशीष चंचलानी ने महाराष्ट्र साइबर सेल से संपर्क किया है। दोनों अपना बयान दर्ज करवाने के लिए तैयार हैं और उन्हें समन...

बाॅलीवुड तड़का : यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा किए गए आपत्तिजनक कमेंट के बाद से विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। यह मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है और इससे जुड़ी हर नई अपडेट पर लोग नजर बनाए हुए हैं। अब इस विवाद को लेकर एक नया मोड़ आया है। जानकारी के मुताबिक, रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी ने महाराष्ट्र साइबर सेल से संपर्क किया है और अपना बयान दर्ज कराने की इच्छा जताई है।

महाराष्ट्र साइबर सेल से किया संपर्क

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में रणवीर और आशीष ने महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों से संपर्क किया है और उन्हें बताया है कि वे बयान दर्ज कराना चाहते हैं। ANI ने इस संबंध में अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र साइबर सेल ने दोनों को समन भेज दिया है और उन्हें आज अपना बयान दर्ज कराना होगा।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर अल्लाहबादिया ने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में माता-पिता से जुड़े एक बेहद भद्दे और आपत्तिजनक सवाल पर टिप्पणी की थी। उनके इस कमेंट से लोग बेहद नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। मामला इतना बढ़ गया कि इस पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई और महाराष्ट्र साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी।

माफी मांगने के बाद भी नहीं थमा विवाद

हालांकि, इस विवाद के बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने माफी भी मांगी, लेकिन लोगों की नाराजगी कम नहीं हुई। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है और लोग उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि रणवीर और आशीष के बयान दर्ज होने के बाद यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!