रणबीर कपूर की 'रामायण' फिल्म दिवाली 2026 और 2027 में दो पार्ट्स में होगी रिलीज, मेकर्स ने किया खुलासा

Edited By Rahul Rana, Updated: 07 Nov, 2024 12:55 PM

ranbir kapoor s  ramayana  film will be released in two parts in diwali

रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण को नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है, जिसे दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा, फिल्म का बजट 500-600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

बाॅलीवुड डेस्क : रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर अब तक कई बातें सामने आ चुकी थीं, लेकिन अब मेकर्स ने इसके रिलीज के बारे में आधिकारिक जानकारी दी है। पहले कहा जा रहा था कि यह फिल्म 2025 के अंत तक रिलीज होगी, लेकिन अब मेकर्स ने अपनी नई रिलीज डेट और योजना का खुलासा किया है।

कब होगी फिल्म की रिलीज?

इस महाकाव्य को नितेश तिवारी के निर्देशन में बनाया जा रहा है, और इस फिल्म के प्रति दर्शकों की उम्मीदें बहुत बढ़ चुकी हैं। मेकर्स ने अब यह कन्फर्म किया है कि रामायण को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के समय रिलीज होगा।

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस घोषणा की और कहा कि यह परियोजना 10 साल से भी ज्यादा समय पहले शुरू हुई थी। वे इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं, ताकि यह फिल्म पूरी दुनिया के लोगों के सामने हमारे इतिहास, संस्कृति और सत्य की कहानी को सही तरीके से रख सके।

नमित ने आगे लिखा, "हमारी टीम पूरी मेहनत और श्रद्धा के साथ काम कर रही है, ताकि हम 'रामायण' को सबसे सच्चे और अद्भुत तरीके से पेश कर सकें।" उन्होंने फैंस से आग्रह किया कि वे इस सफर में उनके साथ जुड़ें और इस महान महाकाव्य को एक साथ जीने का मौका पाएं।

PunjabKesari

फिल्म की कास्ट और बजट

इस फिल्म की कास्ट को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता मां का रोल निभाएंगी। फिल्म में केजीएफ फेम यश रावण के रोल में दिखाई देंगे। हाल ही में रणबीर और साई के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं, जिनसे उनके लुक्स को देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए थे।

इसके अलावा, सनी देओल हनुमान के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में और लारा दत्ता कैकई के रोल में दिखेंगे।

कहा जा रहा है कि रामायण फिल्म का बजट करीब 500-600 करोड़ रुपये होगा। अकेले सेट की लागत 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिल्म के हर पार्ट में भगवान राम के जीवन के महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया जाएगा, जैसे उनका जन्म, सीता से विवाह, वनवास और अन्य प्रमुख घटनाएं।

PunjabKesari

फिल्म के बारे में जानकारी सामने आते ही फैंस की बेसब्री और बढ़ गई है, और वे कास्टिंग और अन्य विवरणों के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं। अब हर कोई इस महाकाव्य के फिल्मी रूप को देखने के लिए बेताब है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!