अस्पताल से डिस्चार्ज हुई रंभा की बेटीः दुआओं के लिए एक्ट्रेस ने जताया आभार, बोलीं-आपने जो सपोर्ट दिया, उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Nov, 2022 03:55 PM

rambha thanked her fans for support post accident

मशहूर एक्ट्रेस रंभा को लेकर बीते मंगलवार बुरी खबर सामने आई। कनाडा में उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनकी बेटी साशा को चोटें आई। साशा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर हादसे से जुड़ी...

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस रंभा को लेकर बीते मंगलवार बुरी खबर सामने आई। कनाडा में उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनकी बेटी साशा को चोटें आई। साशा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर हादसे से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर दी थी और फैंस से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए कहा था। वहीं अब एक्ट्रेस ने बेटी का हेल्थ अपडेट देते हुए एक वीडियो शेयर किया है और फैंस का शुक्रिया अदा भी किया है।

 

रंभा अपनी बेटी को अस्पताल से लेकर घर लौट आई हैं। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'मैं अपने सभी फैंस, दोस्तों और परिवार के सदस्यों का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने हमारी सेफ्टी के लिए प्रार्थना की और जल्द ठीक होने के लिए दुआएं मांगी। मैं आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं। आप लोगों ने जो प्यार और सपोर्ट दिया है, उससे मेरा दिल भर गया है। प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करते रहें। आप लोगों ने जो सपोर्ट दिया है, उसके लिए आपके प्रति खुशी व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरे बच्चे सुरक्षित हैं। मेरी बेटी साशा एकदम ठीक है। हम सभी घर वापस आ गए हैं। आप सभी का शुक्रिया। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मैं आप सभी को अभी भी याद हूं।'

 

PunjabKesari



बता दें, रंभा ने 90 के दशक में जुड़वां, जंग और बंधन जैसी कई हिट फिल्में दी थीं।बॉलीवुड के अलावा उन्होंने साउथ फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि करियर के पीक पर पहुंचने के बाद रंभा ने कनाडा के बिजनसमैन इंदर कुमार पद्मानाथन से शादी ली थी और कनाडा में बस गई थीं। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली।

 PunjabKesari

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!