लंदन के मैडम तुसाद में राम चरण का वैक्स स्टैचू, पेट डॉग राइम के साथ पोज देते नजर आए एक्टर

Edited By suman prajapati, Updated: 11 May, 2025 02:53 PM

ram charan s wax statue at madame tussauds in london

साउथ सुपरस्टार राम चरण ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। रविवार को उन्होंने लंदन स्थित मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में अपनी मोम की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। यह मौका न केवल उनके लिए, बल्कि उनके फैंस के लिए भी बेहद खास रहा। इस ऐतिहासिक पल में...

मुंबई. साउथ सुपरस्टार राम चरण ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। रविवार को उन्होंने लंदन स्थित मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में अपनी मोम की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। यह मौका न केवल उनके लिए, बल्कि उनके फैंस के लिए भी बेहद खास रहा। इस ऐतिहासिक पल में उनके माता-पिता– मेगास्टार चिरंजीवी और उनकी माँ सुरेखा, पत्नी उपासना और उनका प्यारा पालतू डॉग राइम भी मौजूद रहे।

 

राम चरण की प्रतिमा कई मायनों में अनोखी है। वह दुनिया के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं, जिनकी वैक्स स्टैचू में उनका पालतू कुत्ता भी शामिल किया गया है। यह अनूठा पहलू उनके व्यक्तिगत जीवन और पालतू के साथ उनके भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है।

 

अनावरण के दौरान राम चरण ने राइम के साथ मीडिया के लिए पोज दिए, और राइम की मासूमियत ने हर किसी का दिल जीत लिया। लंदन में कुछ समय के प्रदर्शन के बाद, राम चरण की मोम की यह प्रतिमा मैडम तुसाद सिंगापुर में स्थानांतरित की जाएगी, जहां यह स्थायी रूप से प्रदर्शित की जाएगी। यह कदम उनके अंतरराष्ट्रीय फैनबेस को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

राम चरण पर वर्कफ्रंट 

राम चरण जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग अभी बाकी है। इसमें राम के साथ शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर और दिव्येंदु शर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। इससे पहले राम चरण फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आई थीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!