Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Jan, 2018 10:11 AM

एमटीवी के पॉपुलर शो रोडीज के जज रह चुके रघुराम पत्नी सुगंधा गर्ग का तलाक हो गया है। दोनों 2016 में अलग हो गए थे। इसका खुलासा रघुराम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया।
मुंबई: एमटीवी के पॉपुलर शो रोडीज के जज रह चुके रघुराम पत्नी सुगंधा गर्ग का तलाक हो गया है। दोनों 2016 में अलग हो गए थे। इसका खुलासा रघुराम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया।
मंगलवार को अपनी और सुगंधा की शादी की पुरानी तस्वीर का कोलाज शेयर कर रघुराम ने इस बात की जानकारी दी। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''कुछ चीजें कभी नहीं बदलेंगी। जैसे कि तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो प्यार है। जैसे मजे हम साथ में होने पर करते हैं। कुछ नहीं खत्म होगा। यह बदलेगा और नया फेज शुरू होगा।#FriendshipGoals #DivorceGoals।"

दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। पुराने एक इंटरव्यू में रघुराम ने कहा था, हम दोनों ने आपसी सूझबूझ से अलग होने का फैसला किया है। तलाक हमेशा तल्ख नहीं होते। सुगंधा के साथ रिश्ते पर रघुराम ने कहा था, हमारा रिलेशन समय के साथ बदलता रहा है। आज हम कपल नहीं हैं लेकिन अच्छे दोस्त हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने दोस्ती से शुरूआत की, फिर रिलेशन में आए लेकिन वह चला नहीं लेकिन हम अच्छे दोस्त हमेशा रहेंगे।
2016 में एक दूसरे से अलग होने के बाद सुगंधा ने एक इंटरव्यू में कहा था, हम अब भी अक्सर मिलते हैं। हमने सोचा कि 2016 में पुरानी दोस्ती के साथ एक नई शुरूआत होगी। हमारा एक खूबसूरत और स्पेशल रिलेशनशिप है।