पृथ्वी पर आपका स्वागत..9 महीनों बाद सुनीता विलियम्स की घर वापसी का आर माधवन ने मनाया जश्न, कहा-आपको सेफ और हंसते देख..

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Mar, 2025 11:49 AM

r madhavan celebrated sunita williams  homecoming after 9 months

भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को कुछ हफ्ते के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा गया था। लेकिन उनके अंतरिक्ष यान, बोइंग स्टारलाइनर में कुछ खराबी के कारण वे 9 महीने के लिए वहां फंसे रह गए थे। अब 9 महीने 14...

मुंबई. भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को कुछ हफ्ते के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा गया था। लेकिन उनके अंतरिक्ष यान, बोइंग स्टारलाइनर में कुछ खराबी के कारण वे 9 महीने के लिए वहां फंसे रह गए थे। अब 9 महीने 14 दिन बाद उनकी अंतरिक्ष से घर वापसी हो गई है, जिसका देश में खूब जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने भी सुनीता विलियम्स और उनकी टीम के लिए खास पोस्ट किया है। 

PunjabKesari
सुनिता विलियम्स की वापसी को सेलीब्रेट करते हुए आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें सुनीता विलियम्स की लैडिंग देखी जा सकती है। पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, "पृथ्वी पर आपका स्वागत है सुनीता विलियम्स। हमारी प्रथनाओं का जवाब हमें मिल गया है। आपको सेफ और हंसते हुए देखकर काफी अच्छा लग रहा है। 260 दिन से ज्यादा का दिन के बाद भगवान ने सबकी दुआओं का जवाब भेज दिया है।"

 PunjabKesari
बता दें कि करीब 9 महीने बाद सुनीता अपने साथी विल्मोर के साथ धरती पर अंतरिक्ष से वापस लौटी हैं। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में 150 से ज्यादा प्रयोग किए और 62 घंटे तक स्पेसवॉक भी किया है। नासा ने सफल लैंडिंग के लिए अपनी वैज्ञानिक टीम के साथ स्पेसएक्स को भी बधाई दी है। स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल ने जब स्पलैशडाउन किया तो समुद्र में कुछ डॉल्फिन्स के झुंड को चारों ओर तैरता देखा गया। नासा के कमेंटटेटर ने मजाक में कहा कि वे रिकवरी टीम का स्वागत कर रहे थे।

 
जानकारी के लिए बता दें, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बोइंग और NASA के 8 दिन के जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर गए थे। इस मिशन का उद्देश्य बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाकर वापस लाने की क्षमता को टेस्ट करना था। एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन कुछ दिन रिसर्च और कई एक्सपेरिमेंट भी करने थे। मगर स्पेस मे पहुंचने के कुछ दिन बाद थ्रस्टर में आई गड़बड़ी के कारण मिशन 9 महीने लंबा खिच गया और उन्हें वहां ही सरवाइव करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में 150 से ज्यादा प्रयोग किए और 62 घंटे तक स्पेसवॉक भी किया है। ऐसे में अब 9 महीनों से ज्यादा समय के बाद उनके धरती पर लौटने से पूरे देश जश्न मना रहा है।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!