आंखों पर चश्मा..सिर पर टोपी..ग्रीन को-ऑर्ड सेट में प्रियंका चोपड़ा का कूल एंड ट्रेंडी लुक, एयरपोर्ट पर दिए स्टाइलिश पोज

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Feb, 2025 04:16 PM

priyanka chopra s cool and trendy look in green co ord set at airport

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटेंड करने के लिए भारत आई थीं, जहां पहुंचकर उन्होंने खूब रंग जमाया और अपने लुक से खूब वाहवाही लूटी। इसी कड़ी में आज सुबह पीसी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो अपने...

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटेंड करने के लिए भारत आई थीं, जहां पहुंचकर उन्होंने खूब रंग जमाया और अपने लुक से खूब वाहवाही लूटी। इसी कड़ी में आज सुबह पीसी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो अपने लुक से लोगों को खूब इम्प्रेस करती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ग्रीन कलर का को-ऑर्ड सेट पहना, जो उनकी पर्सनालिटी को और भी निखार रहा था।

PunjabKesari

प्रियंका का यह लुक काफी ट्रेंडी और कूल था, जो हर किसी को आकर्षित कर रहा था।

PunjabKesari

 

ग्लोसी मेकअप, आंखों पर चश्मा और सिर पर टोपी लगाकर उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

PunjabKesari

इसके अलावा, उन्होंने व्हाइट शूज पहनकर अपने लुक को और भी स्टाइलिश बना लिया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर पैपराजी के लिए कई पोज दिए और उनकी प्यारी स्माइल ने सभी का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस का यह एयरपोर्ट लुक सभी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 PunjabKesari


बता दें, प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी शादी मुंबई में धूमधाम से हुई और प्रियंका अपने परिवार के साथ इस खास दिन का हिस्सा बनीं। प्रियंका के अलावा इस शादी में उनके पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी और सास-ससुर भी शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!