लंबे समय बाद प्रियंका ने भारत में खेली होली: परिवार नहीं टीम संग मनाया रंगों का त्योहार, चेहरे पर गुलाल लगा टाइट ड्रेस में दिखाया किलर फिगर

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Mar, 2025 11:04 AM

priyanka chopra celebrates holi on sets of rajamouli next

14 मार्च को पूरे देश में रंगों का त्योहार होली मनाया गया। बी-टाउन में भी इसकी धूम देखने को मिली। देसी गर्ल प्रियंका ने भी भारत में होली का त्योहार मनाया। लगभग 4 साल बाद प्रियंका ने अपने देश में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। प्रियंका चोपड़ा भले लंबे...

मुंबई: 14 मार्च को पूरे देश में रंगों का त्योहार होली मनाया गया। बी-टाउन में भी इसकी धूम देखने को मिली। देसी गर्ल प्रियंका ने भी भारत में होली का त्योहार मनाया। लगभग 4 साल बाद प्रियंका ने अपने देश में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। प्रियंका चोपड़ा भले लंबे समय बाद होली पर इंडिया में हैं, लेकिन ये त्योहार उन्होंने फिल्म के सेट पर मनाया। दरअसल, प्रियंका फिल्म प्रोड्यूसर एसएस राजामौली के साथ अपनी अपकमिंग प्रॉजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं।

PunjabKesari

 

ऐसे में उन्होंने  सेट पर होली का त्योहार मनाया। प्रियंका ने इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में उनके गालों पर तीन रंगों के अबीर लगे दिख रहे हैं। प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा कि ये उनके लिए वर्किंग होली थी। इसी के साथ उन्होंने अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं भी दी। 

PunjabKesari

 प्रियंका रंगों के त्योहार पर देसी रंग में न रंगकर मॉर्डन अवतार में दिखीं।वह पूरे क्रू के बीच अलग ही दिखीं और उनका स्टाइल दिल जीत गया। पीसी बिना ज्यादा सजे-धजे ही मॉर्डन लुक में होली खेली और ग्रे कलर की बॉडी फिटेड ड्रेस में दिखीं। यही नहीं पूरी टीम का भी सेट पर कैजुअल लुक ही देखने को मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

हसीना ने स्लीवलेस टैंक टॉप स्टाइल डिजाइन वाली बॉडी फिटेड ड्रेस पहनी जिसमें उनके बॉडी कर्व्स बड़े ही ब्यूटीफुल तरीके से फ्लॉन्ट हुए। हसीना ने बिना किसी एक्स्ट्रा तामझाम के बस छोटे से गोल्डन हूप्स ईयररिंग्स पहने, जो आउटफिट के साथ जचे। वहीं, बेज कलर के शूज के साथ उन्होंने लुक को पूरा किया।प्रियंका ने बिना मेकअप के अपनी नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट किया। ग्लॉसी पिंक लिप्स के साथ हसीना ने अपनी वाटरलाइन पर हल्का सा शिमरी इफेक्ट दिया, तो बालों को साइड पार्टीशन के साथ खुला छोड़ा।


 तो मालती रेड कलर का वाइट प्रिंट वाला टॉप पहनकर हाथ में कलरफुल ब्रेड लिए नजर आई। लेकिन, पीसी का ड्रेस में अंदाज छा गया। जहां वह पूरे क्रू के बीच अलग ही दिखीं और उनका स्टाइल दिल जीत गया। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @priyankachopra)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!