पगफेराः शादी के बाद पहली बार मायके पहुंची पायल का हुआ जोरदार स्वागत, पैरों से चावलों का कलश गिराकर घर में किया प्रवेश

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Jul, 2022 03:15 PM

payal rohatgi perform pag phera ritual video viral

एक्ट्रेस पायल रोहतगी 9 जुलाई को पार्टनर संग्राम सिंह संग शादी के बंधन में बंधने के बाद हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन का ससुराल में ग्रैंड स्वागत हुआ। सासू मां ने अपनी बहू पर खूब प्यार लुटाया। वहीं पति संग ससुराल की सारी...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस पायल रोहतगी 9 जुलाई को पार्टनर संग्राम सिंह संग शादी के बंधन में बंधने के बाद हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन का ससुराल में ग्रैंड स्वागत हुआ। सासू मां ने अपनी बहू पर खूब प्यार लुटाया। वहीं पति संग ससुराल की सारी रस्में निभाने के बाद पायल अपने मायके फेरा डालने पहुंच गई है। पगफेरे का वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

PunjabKesari


शादी के बाद मायके पहुंची पायल रोहतगी का उनकी मां ने आरती उतारकर गर्मजोशी से स्वागत किया। पैरों से चावलों का कलश गिराकर एक्ट्रेस ने लाल आल्टे की थाली में पैर रखकर घर में प्रवेश किया।

 

इस दौरान पायल येलो फ्लोरल सूट में खूबसूरत नजर आईं। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

 

बता दें, शादी से पहले संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने 12 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 9 जुलाई, 2022 को एक दूजे संग जीने मरने की कसमें खाईं। शादी के बाद ये कपल लगातार चर्चा में बना हुआ है।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!