परिणीति बनीं मां, प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में दी बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

Edited By Rahul Rana, Updated: 20 Oct, 2025 09:13 AM

parineeti becomes a mother priyanka chopra congratulates her in a special way

बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया से जुड़ी चर्चित जोड़ी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर बड़ी खुशखबरी आई है। 19 अक्टूबर 2025 को दोनों एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बन गए हैं। दिवाली से ठीक पहले इस तोहफे ने दोनों परिवारों में जश्न का माहौल बना दिया है।...

बॉलीवुड तड़का:  बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया से जुड़ी चर्चित जोड़ी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर बड़ी खुशखबरी आई है। 19 अक्टूबर 2025 को दोनों एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बन गए हैं। दिवाली से ठीक पहले इस तोहफे ने दोनों परिवारों में जश्न का माहौल बना दिया है। इस खुशखबरी के साथ ही प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन भी चर्चा में है। बहन के मां बनने की खबर सुनकर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर परिणीति और राघव को दिल से बधाई दी।

प्रियंका चोपड़ा ने दी खास अंदाज़ में बधाई
परिणीति की कजिन और इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास मौके पर अपनी खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर बधाई दी।प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति और राघव का बेबी अनाउंसमेंट पोस्ट शेयर करते हुए दोनों को माता-पिता बनने की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट को रीशेयर करते हुए परिणीति और राघव को टैग किया और लिखा, "बहुत-बहुत मुबारक हो! इस नए जीवन की शुरुआत के लिए प्यार और आशीर्वाद।” प्रियंका की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है।

PunjabKesari

अगस्त में दी थी पैरेंटहुड की जानकारी
अगस्त 2025 में परिणीति और राघव ने सोशल मीडिया पर एक कोलैब पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस पोस्ट में लिखा था – “हमारी छोटी सी दुनिया… आने वाला है। खुद को हद से ज्यादा खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं।” इसके साथ ही एक क्रिएटिव इमेज शेयर की गई थी, जिसमें लिखा था – “1+1=3”। इस पोस्ट में एक वीडियो भी शामिल था, जिसमें दोनों साथ चलते हुए नजर आ रहे थे। यह अनाउंसमेंट फैंस के लिए एक सरप्राइज की तरह था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

कब हुई थी राघव और परिणीति की शादी?
राघव और परिणीति की प्रेम कहानी लंबे समय तक सुर्खियों में रही। दोनों ने 13 मई 2023 को दिल्ली में सगाई की थी। इसके बाद 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो गए। उनकी शादी बॉलीवुड और राजनीति जगत की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

फैंस और सेलेब्स की ओर से मिल रही हैं बधाइयां
परिणीति और राघव के माता-पिता बनने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। बॉलीवुड और राजनीतिक जगत से जुड़े कई लोगों ने इस कपल को शुभकामनाएं दी हैं। फैंस भी नन्हे मेहमान की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!