लाल सूट,माथे पर बिंदी..घर की पूजा के लिए इस अंदाज में सजी नई नवेली दुल्हन ऐश्वर्या,पाखी की मुस्कान ने चुराया फैंस का दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Dec, 2021 03:56 PM

pakhi aka aishwarya sharma looks beautiful in grih shaanti pictures

टीवी सीरियल ''गुम है किसी के प्यार में'' की पाखी यानि ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या ने पति नील भट्ट संग ससुराल में अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं अब ऐश्वर्या शर्मा ने शादी के बाद अपने...

मुंबई: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी यानि ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या ने पति नील भट्ट संग ससुराल में अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया।

PunjabKesari

वहीं अब ऐश्वर्या शर्मा ने शादी के बाद अपने घर में गृहशांति पूजा करवाई, जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 PunjabKesari

लुक की बात करें तो ऐश्वर्या रेड कलर के सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाइट मेकअप से लुक को पूरा किया है। हाथों में लगी मेहंदी, माथे पर बिंदी लगाए  नई नवेली दुल्हन बेहद प्यारी लग रही हैं। पाखी के चेहरे की मुस्कान हर किसी का दिल चुरा रही हैं। ऐश्वर्या की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

कुछ दिन पहले ही वहीं ऐश्वर्या की नील भट्ट संग कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं  जिसमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये उनकी फर्स्ट नाइट की तस्वीरें हों। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आए थे। 

PunjabKesari


नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने 30 नवंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन में शादी रचाई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद नील और ऐश्वर्या ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया जहां पर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने शिरकत की थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!